‎क्या आपको पता है संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

यहाँ हम संज्ञा के भेद  उदाहरण सहित देखेंगे

संज्ञा (Noun) का अर्थ होता है किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, गुण या भाव का नाम। संज्ञा के मुख्यतः पाँच भेद माने जाते हैं

‎जो किसी विशेष व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि का नाम बताती है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

1 व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)

उदाहरण: ‎- राम एक होशियार लड़का है।  ‎- भारत एक महान देश है।  ‎- गंगा एक पवित्र नदी है।

2. जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)

जो किसी वर्ग, जाति या समूह का सामान्य नाम बताती है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: ‎- लड़का खेल रहा है।  ‎- कुत्ता वफादार जानवर होता है।  ‎- फूल बगीचे में खिले हैं।

समूहवाचक संज्ञा (Collective Noun)

‎जो व्यक्तियों, वस्तुओं या जीवों के समूह को एक साथ दर्शाती है, उसे  समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।  

उदाहरण: ‎- भीड़ सड़क पर जमा हो गई।  ‎- कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे हैं।  ‎- झुंड जंगल में घूम रहा है। 

द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun)

‎जो किसी द्रव्य, पदार्थ या चीज को दर्शाती है जिससे अन्य वस्तुएँ बनाई जाती हैं, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: ‎- सोना महंगा होता है।  ‎- दूध पौष्टिक होता है।  ‎- पानी जीवन के लिए आवश्यक है।

भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

जो किसी गुण, अवस्था या भाव को व्यक्त करती है, जिसे देखा या छुआ नहीं जा सकता, केवल अनुभव किया जा सकता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: ‎- सच्चाई की जीत होती है।  ‎- करुणा एक महान गुण है।  ‎- शिक्षा मनुष्य को संस्कारी बनाती है।

संज्ञा के बारे और अधिक