नन्हा संगीतकार कहानी के शीर्षक के औचित्य पर विचार करें
उत्तरः- शीर्षक साहित्य की किसी भी विधा का प्राण होता है। शीर्षक की सार्थकता इस बात में होती है कि वह संक्षिप्त उत्सुकतापूर्ण हो तथा पूरी कहानी की विषयवस्तु को अपने में समेटे हो। जहाँ तक शीर्षक की संक्षिप्तता एवं उत्सुकतापूर्ण या कौतुहलपूर्ण होने का प्रश्न है, दो शब्दों का संक्षिप्त शीर्षक पूर्णरूप से कौतुहल उत्पन्न कर देता है। मन में उत्सुकता होती है कि नन्हा संगीतकार कौन है, उसे किस संगीत में आनन्द आता है, नन्हा होने पर भी वह संगीत से इस प्रकार कैसे जुड़ गया है कि पूरी कहानी ही उसकी संगीतप्रियता की कहानी कहती हैं। अन्त में उत्सुकता तब शान्त होती है जब संगीतप्रियता उसकी मृत्यु का कारण बनती है। जहाँ तक विषयवस्तु का प्रश्न है तो पूरी कहानी ही नन्हा संगीतकार के इर्द-गिर्द घूमती है। हां संगीतकार को न तो भूख की चिन्ता है और न मां से या अन्य से पिटने का डर। संगीत उसकी अन्तर्रात्मा में प्रविष्ट कर गया है। प्रकृति की प्रत्येक गतिविधि में उसे संगीत का स्वर सुनाई देता है। पक्षियों का कलरव, हवाओं का चलना, सब उसे अपने ताल और लय में नन्हें संगीतकार को डुबो देते हैं। रातभर शराबखाने की दीवार से सटकर भीतर चल रहे संगीत में लीन रहता है। जब शराबखाने का संगीत बन्द होता है और दरवान उसे घर जाने को कहता है तो वह दौड़कर अपनी कुटिया की ओर जाता है, पर वायलिन का स्वर उसका पीछा नहीं छोड़ता है। उसकी एक ही चाहत है उसे वायलिन मिल जाए पर उस गरीब को अन्त तक वायलिन नहीं मिलती है। वायलिन के पास होने या उसे छूने की ललक उसे इतना बाध्य कर देती है कि यह बैरन के घर में चला जाता है और पकड़ा जाता है। वायलिन की यह ललक ही उसकी मृत्यु का कारण बनती है। चौकीदार द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के तीसरे दिन उसकी मृत्यु हो जाती है, पर मरने पर भी उसकी आँखें खुली पर निश्चल थीं, मुख पर शान्ति और गम्भीरता तथा दृढ़ निश्चय इस आशा में झलक रहा था कि स्वर्ग में भगवान उसकी वायलिन की इच्छा पूरी करेंगे। इस प्रकार हम देखते हैं कि कमजोर, बीमार नन्हा संगीतकार का जीवन संगीत प्रेम के साथ प्रारम्भ होता है और उसी की प्राप्ति की आशा में मृत्यु के साथ समाप्त हो जाता है। पूरी कहानी गरीब एवं कमजोर बीमार नन्हें संगीतकार की दुःख व्यथा को उतना उजागर नहीं करती है जितना उसके संगीत प्रेम को। अतः हम कह सकते हैं कि शीर्षक के दृष्टिकोण से प्रस्तुत कहानी नन्हा संगीतकार पूर्णतः सफल है
इसे भी पढ़ें :
- आत्मत्राण कविता का मूल भाव अपने शब्दों में लिखें
- आत्मत्राण कविता का संदेश ॥ आत्मत्राण कविता में निहित संदेश को स्पष्ट कीजिए
- कर्मनाशा की हार कहानी का सारांश लिखिए
- कर्मनाशा की हार कहानी का उद्देश्य॥ कर्मनाशा की हार में निहित संदेश
- जांच अभी जारी है कहानी का सारांश ॥ जाँच अभी जारी हैं कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
- धावक कहानी के आधार पर भंबल दा का चरित्र चित्रण कीजिए।