बाल्यावस्था में शारीरिक विकास कितनी तेज़ी से होती है   Physical Development During Childhood

बाल्यावस्था जीवन का वह महत्वपूर्ण चरण है, जो 6 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक माना जाता है। यह अवस्था शैशवावस्था के बाद आती है और किशोरावस्था की ओर बढ़ने का संकेत देती है। इस समय बच्चे स्कूल जाना शुरू करते हैं, सामाजिकता बढ़ती है और शारीरिक रूप से वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं।

इस अवस्था को दो भागों में बाँटा जाता है: प्रथम भाग – 6 से 9 वर्ष तक: इस काल में शारीरिक वृद्धि तेज गति से होती है। द्वितीय भाग – 9 से 12 वर्ष तक: वृद्धि की गति थोड़ी धीमी हो जाती है लेकिन शरीर में ठोसपन और संतुलन आता है।

लंबाई या आकार (Height or Size) – 6 से 12 वर्ष की आयु के बीच बच्चों की लंबाई में औसतन 2-3 इंच प्रति वर्ष की वृद्धि होती है। – बालिकाएं 10 वर्ष तक बालकों से छोटी होती हैं लेकिन 12 वर्ष तक पहुंचते-पहुंचते उनकी लंबाई अधिक हो सकती है। – यह वृद्धि आनुवंशिकता, पोषण और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

वजन या भार (Weight) – इस अवस्था में शरीर का वजन भी निरंतर बढ़ता है। – 6 से 9 वर्ष की उम्र तक बालकों का वजन बालिकाओं की तुलना में अधिक होता है। – 10 वर्ष के बाद बालिकाएं वजन में बालकों से आगे निकल सकती हैं। – यह वृद्धि मांसपेशियों के विकास और हड्डियों की मजबूती के कारण होती है।

और अधिक जानने के लिए यहाँ पढ़े