सर आइजॅक न्यूटन class 5 question answer (sir isaac newton class 5 questions and answers)

सर आइज़क न्यूटन प्रश्न उत्तर क्लास 5

आप सभी का इस आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से सर आइजॅक न्यूटन class 5 question answer (sir isaac newton class 5 questions and answers) को पढ़ने जा रहे हैं। जो पश्चिम बंगाल के सरकारी विद्यालय के कक्षा 5 के पाठ 23 सर आइजॅक न्यूटन से लिया गया है। तो चलिए सर आइजॅक न्यूटन class 5 question answer (sir isaac newton class 5 questions and answers) को देखें-

सर आइजॅक न्यूटन class 5 question answer (sir isaac newton class 5 questions and answers)

 

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. सेब के पेड़ के नीचे कौन बैठा था।

उत्तर: सेब के पेड़ के नीचे एक बालक बैठा था।

१.२. बालक न्यूटन में कैसी उत्सुकता थी?

उत्तर: बालक न्यूटन में पढ़ने के लिए उत्सुकता थी।

१.३. किस जटिल प्रश्न का उत्तर न्यूटन ने खोज निकाला?

उत्तर: जिस चक्की को न्यूटन ने बनाया था उस चक्की को कैसे चलाई जाए इस जटिल प्रश्न का उत्तर न्यूटन ने खोज निकाला।

१.४. पृथ्वी और चांद के बीच किस खेल के जैसे कार्य हो रहा है?

उत्तर: पृथ्वी और चांद के बीच रस्साकशी के खेल के जैसा कार्य हो रहा है।

१.५. सभी ग्रह आपस में क्या करते हैं?

उत्तर: सभी ग्रह आपस में एक दूसरे को खींचते हैं।

१.६. न्यूटन ने किस सिद्धांत की खोज की थी?

उत्तर: न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज की थी।

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. न्यूटन का जन्म कब हुआ था?

उत्तर: न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 ई. को हुआ था।

२.२. न्यूटन बचपन में अपने पढ़ने के शौक को कैसे पूरा करता था?

उत्तर: सामान लाने के लिए न्यूटन को सप्ताह में एक दिन उसकी मां उसे शहर भेजती थी। वह शहर का सारा काम निपटा कर अपनी मां की सहेली के घर पहुंच जाता। उनके घर में बहुत अधिक पुस्तकें थी। न्यूटन वहां तन्मय होकर शाम तक पुस्तके पढ़ता था। इस प्रकार न्यूटन बचपन में अपने पढ़ने के शौक को पूरा करता था।

२.३. उसे विश्वविद्यालय छोड़कर क्यों घर आना पड़ा?

उत्तर: अचानक संक्रामक रोग प्लेग के फैल जाने के कारण न्यूटन को विश्वविद्यालय छोड़कर घर आना पड़ा।

२.४. बचपन में उसने क्या-क्या बनाया था?

उत्तर: बचपन में न्यूटन ने एक चक्की, पानी से चलने वाली घड़ी बनाया था।

२.५. न्यूटन का नाम संसार में क्यों प्रसिद्ध हुआ?

उत्तर: न्यूटन ने जहां एक ओर गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज की वहीं दूसरी ओर मानव कल्याण के लिए उन्होंने अनेक आविष्कार भी किए हैं इसी कारण न्यूटन का नाम संसार में प्रसिद्ध हुआ।

२.६. न्यूटन के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होने का क्या कारण था?

उत्तर: न्यूटन को बचपन से ही पढ़ने का बहुत शौक था। उनके घर की स्थिति अच्छी न होने के कारण वे जब काम से शहर जाते तो काम पूरा करके वे मां के सहेली के घर जाते और शाम तक बिना किसी से बात किये घंटों पढ़ते थे। बचपन से ही वह चीजों को तोड़ता-जोड़ता एवं नई चीज बना देता था। भले ही उसके मार्ग में कितनी भी कठिनाई आए वह बिना रुके पढ़ाई करता रहा। यही प्रमुख कारण है जिसके कारण वह उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त कर पाया।

२.७. बगीचे में सेब गिरना जैसी आम बात न्यूटन को महान विज्ञानिक कैसे बना दिया?

उत्तर: बगीचे में सेब गिरना तो एक आम बात है, परंतु न्यूटन ने उसको उठाकर देखा, खाया नहीं और उसे लेकर यह प्रश्न करने लगे कि यह नीचे क्यों गिरा और जिस दिन उन्होंने इस प्रश्न का उत्तर खोज लिया कि यह सेब गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के कारण नीचे गिरा है, वह एक महान वैज्ञानिक बन गए।

२.८. न्यूटन के इस खोज से विज्ञान को क्या मिला?

उत्तर: न्यूटन के इस खोज से विज्ञान को एक नया क्षितिज मिला।

३. पाठ की सहायता से खाली स्थानों को करो।

३.१. न्यूटन की मां……..थी।

३.२. न्यूटन के पिता की मृत्यु उसके जन्म के..….. हो गई थी।

३.३. न्यूटन पढ़ने के लिए…… रहता था।

३.४. न्यूटन ने पढ़ते समय ही …………. बनाई।

३.५. न्यूटन को………….. की उपाधि मिली थी।

उत्तर:
३.१. न्यूटन की मां गरीब थी।

३.२. न्यूटन के पिता की मृत्यु उसके जन्म के पूर्व हो गई थी।

३.३. न्यूटन पढ़ने के लिए उत्सुक रहता था।

३.४. न्यूटन ने पढ़ते समय ही छोटी सी चक्की बनाई।

३.५. न्यूटन को सर की उपाधि मिली थी।


४. बताओ – मैं कौन हूं?

४.१. मुझ पर कोई जीवधारी नहीं रहता है।

उत्तर: चांद हूं।

४.२. मैं रात में चमकता हूं।

उत्तर: चांद हूं।

४.३. मैं घटता-बढ़ता रहता हूं।

उत्तर: चांद हूं।

४.४. मैं सूर्य के प्रकाश से चमकता हूं।

उत्तर: चंद्रमा हूं।

४.५. मैं पृथ्वी के चारों ओर घूमता हूं।

उत्तर: चांद हूं।

४.६. मुझ में भी गुरुत्वाकर्षण बल है।

उत्तर: चांद हूं।

५. इन शब्दों के पहले ‘अ’ लगाकर इनके विलोम शब्द बनाओ।

i. सामान्य = असामान्य                ii. सफल = असफल

iii. साधारण = असाधारण           iv. सत्य = असत्य

v. चल = अचल                         vi. सावधान = असावधान

६. नीचे दिए गए शब्दों में कुछ उपसर्गों के योग से बने हैं और कुछ प्रत्यय के योग से बने हैं शब्दों को नीचे दी गई तालिका के अनुसार लिखो।

[झपकी, लेखक अकाल दुबला कमजोर घबराहट नासमझ गाड़ीवान बेईमान मोटापा बुढ़िया सपूत हररोज प्रबल पढ़ाकू डरावना भरपूर विज्ञान लंबू गप्पू मिठास परदादा अतिनिकट अपमान रोता]

उपसर्ग युक्त शब्द                                प्रत्यय युक्त शब्द

अकाल, कमजोर, नासमझ,               झपकी, लेखक, दुबला,

सपूत, हररोज, प्रबल,                        घबराहट , गाड़ीवान,

भरपूर, विज्ञान, परदादा,                    बेईमान, मोटापा, बुढ़िया,

अतिनिकट, अपमान,                          पढ़ाकू, डरावना, लंबू,

गप्पू, मिठास, रोता

Leave a Comment