कारतूस Class 8 Question Answer ॥ Kartoos Class 8 Question Answer॥ कारतूस एकांकी प्रश्न उत्तर क्लास 8

कारतूस Class 8 Question Answer ॥ Kartoos Class 8 Question Answer ॥ कारतूस एकांकी प्रश्न उत्तर क्लास 8॥ कारतूस पाठ का प्रश्न उत्तर क्लास 8 

आप सभी का इस आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम कारतूस Class 8 Question Answer को पढ़ने जा रहे हैं। जो पश्चिम बंगाल के सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 के पाठ्यपुस्तक साहित्य मेला से  एकांकी  कारतूस  से लिया गया है जिसके लेखक रामचन्द्र तिवारी  है।  तो चलिए कारतूस एकांकी के प्रश्न उत्तर क्लास 8 , Kartoos Question Answer Class 8 को देखें-

कारतूस Class 8 Question Answer ॥ Kartoos Class 8 Question Answer ॥ कारतूस एकांकी प्रश्न उत्तर क्लास 8॥ कारतूस पाठ का प्रश्न उत्तर क्लास 8 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

प्रश्न 1.
खेमा कहाँ के जंगल में लगाया गया?

(क) गोरखपुर (✔)
(ख) बनारस
(ग) इलाहाबाद
(घ) लखनऊ
उत्तर :
(क) गोरखपुर

प्रश्न 2.
यहाँ किस जमाने की कहानी कही गई हैं?

(क) सन् 1899 .
(ख) सन् 1799
(ग) सन् 1977 (✔)
(घ) सन् 1988
उत्तर :
(ख) सन् 1977

प्रश्न 3.
किसके अफसाने सुनकर रॉबिन हुड की याद आ जाती थी?

(क) शाहेजमा
(ख) सुल्तान
(ग) वजीर अली (✔)
(घ) शमसुद्दौला
उत्तर :
(ग) वजीर अली।

प्रश्न 4.
वजीर अली के दिल में किसके प्रति नफरत कूट-कूट कर भरी थी?

(क) हिन्दुओं के
(ख) अंग्रेजों के (✔)
(ग) सिखों के
(घ) फौजियों के
उत्तर :
(ख) अंग्रेजों के

लघुउत्तरीय प्रश्न :

प्रश्न 1: कर्नल ने सवार पर नजर रखने के लिए क्यों कहा?


उत्तर:
सवार बहुत तेजी से घोड़ा दौड़ाता हुआ सीधे लेफ्टिनेंट और कर्नल की ओर आता दिखाई दिया। यह देखकर कर्नल ने सिपाहियों से कहा कि वे उस पर नजर रखें, ताकि यह पता चल सके कि वह किस दिशा में जा रहा है और उसका इरादा क्या है।

प्रश्न 2: सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है?


उत्तर:
सवार ने कहा कि वज़ीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है क्योंकि वह बहुत बहादुर और निडर सिपाही है। वह अपने प्राणों की परवाह किए बिना किसी भी खतरे का सामना कर सकता है। असल में वह सवार खुद वज़ीर अली ही था, इसलिए उसने ऐसा कहा।

प्रश्न 3: सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों कहा?


उत्तर:
सआदत अली, नवाब आसिफ़ उद्दौला का भाई था। क्योंकि नवाब के यहाँ कोई बेटा नहीं था, इसलिए सआदत अली को उम्मीद थी कि आगे चलकर वही नवाब बनेगा। लेकिन जब वज़ीर अली पैदा हुआ, तो उसका यह सपना टूट गया। इसी कारण सआदत अली ने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत कहा।

प्रश्न 4: सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?


उत्तर:
सवार ने कर्नल से कहा कि उसे वज़ीर अली को पकड़ने के लिए कारतूस चाहिए, इसलिए कर्नल ने बिना सोचे-समझे उसे दस कारतूस दे दिए। लेकिन जैसे ही सवार ने अपना नाम वज़ीर अली बताया और तुरंत घोड़े पर सवार होकर भाग गया, तो कर्नल हैरान रह गए। उन्हें लगा कि वे धोखा खा गए हैं। इसलिए कर्नल हक्का-बक्का रह गए और कुछ समझ नहीं पाए कि अब क्या करें।

प्रश्न 5: जाँबाज़ सिपाही किसे कहा गया है और क्यों?


उत्तर:
जाँबाज़ सिपाही वज़ीर अली को कहा गया है, क्योंकि वह बहुत बहादुर, चालाक और निडर था। उसे पकड़ने के लिए पूरी फौज लगी थी, फिर भी वह सालों तक नहीं पकड़ा गया। वह खुद कर्नल के पास जाकर उन्हें धोखा देकर कारतूस ले गया और भाग निकला। उसकी इसी बहादुरी और समझदारी के कारण उसे जाँबाज़ सिपाही कहा गया है।

बोधमूलक प्रश्न :

प्रश्न 1: सआदत अली को अवध के तख्त पर बैठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?


उत्तर:
सआदत अली, कर्नल का दोस्त था। कर्नल को पता था कि अगर वह सआदत अली को नवाब बनाएगा, तो उसे फायदा मिलेगा। सआदत अली ने कर्नल को आधी जायदाद और दस लाख रुपये नगद देने का वादा किया था। इसी लालच में कर्नल ने उसे अवध के तख्त पर बैठा दिया।

प्रश्न 2: कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपने को कैसे बचाया?


उत्तर:
कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली तुरंत आज़मगढ़ की ओर भाग गया। वहाँ के शासक ने उसकी मदद की और उसे अपने साथियों के साथ घाघरा नदी तक सुरक्षित पहुँचाया। इसके बाद वज़ीर अली कई सालों तक जंगलों में छिपता रहा, जिससे वह पकड़ा न जा सका। इसी तरह उसने अपने आप को बचाए रखा।

प्रश्न 3: वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?


उत्तर:
कर्नल ने वज़ीर अली को नवाब के पद से हटाकर बनारस भेज दिया और उसे हर साल तीन लाख रुपये वज़ीफ़ा देने का आदेश दिया। कुछ समय बाद गवर्नर जनरल ने उसे कोलकाता बुलाया। वज़ीर अली इस बात से नाराज़ होकर कंपनी के वकील के पास शिकायत करने गया, लेकिन वकील ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे बुरा-भला कह दिया। वज़ीर अली पहले से ही अंग्रेज़ों से बहुत नाराज़ था, इसलिए गुस्से में आकर उसने वकील का कत्ल कर दिया।

प्रश्न 4: वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था। कैसे? स्पष्ट कीजिए।


उत्तर:
वज़ीर अली एक निडर, साहसी और बहादुर सिपाही था। उसने अंग्रेज़ों के वकील का कत्ल कर दिया और फिर आज़मगढ़ की ओर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए कर्नल ने कई सालों तक पूरी फौज लगाई, लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। इतना ही नहीं, वह निर्भय होकर खुद कर्नल के पास गया, उनसे दस कारतूस लिए और अपना नाम बताकर वहाँ से चला गया। कर्नल कुछ समझ ही नहीं पाए और हैरान रह गए। वज़ीर अली की ये बातें साबित करती हैं कि वह सचमुच एक जाँबाज़ सिपाही था।

प्रश्न 5: ‘मुट्ठी भर आदमी और ये दमखम’ – आशय स्पष्ट कीजिए।


उत्तर:
इस कथन का आशय है कि वज़ीर अली के पास बहुत कम साथी थे, फिर भी वे सब बहुत बहादुर और निडर थे। वे जान की बाज़ी लगाकर लड़ने को तैयार रहते थे। वज़ीर अली और उसके साथी इतने साहसी थे कि बड़ी-बड़ी अंग्रेज़ी फौज भी उन्हें पकड़ नहीं पाई। कर्नल ने भी यह बात मानी कि वज़ीर अली के पास भले ही “मुट्ठी भर आदमी” थे, लेकिन उनमें गजब की ताकत, हिम्मत और जोश था। यह बात उनकी बहादुरी और दमखम को दर्शाती है।

विचार और कल्पना 

प्रश्न.1.  पुस्तकालय से रॉबिनहुद के साहसिक कारनामों के बारे में जानकारी हासिल कीजिए।

उत्तर:
रॉबिनहुड इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध वीर और जननायक था, जो गरीबों की मदद करता था। पुस्तकालय में रखी पुस्तकों के अनुसार, वह एक कुशल तीरंदाज था और शेरवुड जंगल में रहता था। वह अमीरों से धन छीनकर गरीबों में बाँट देता था। रॉबिनहुड के साहसिक कारनामों में अन्याय के खिलाफ लड़ना, राजा के सिपाहियों से बच निकलना, और अपने साथियों के साथ जंगल में रहकर गरीबों की सेवा करना शामिल है। उसके कारनामे आज भी बच्चों और बड़ों को प्रेरित करते हैं।

प्रश्न.2. ‘कारतूस’ एकांकी का मंचन अपने विद्यालय में कीजिए।

उत्तर: विद्यालय कार्य

प्रश्न.3. एकांकी और नाटक में क्या अंतर है? कुछ एकांकियों की सूची तैयार कीजिए। 

उत्तर: 

विषयएकांकीनाटक
परिभाषाएकांकी एक ऐसा नाट्य रूप है जो एक ही अंक में समाप्त हो जाता है।नाटक कई अंकों में विभाजित होता है और इसकी कहानी विस्तार से होती है।
अवधियह छोटा होता है (20–30 मिनट)।यह लंबा होता है (घंटों चल सकता है)।
पात्रों की संख्यापात्र कम होते हैं।पात्र अधिक हो सकते हैं।
स्थान और दृश्यएक ही स्थान और सीमित दृश्य होते हैं।कई दृश्य और स्थान हो सकते हैं।
कथावस्तुएक मुख्य घटना या विचार पर केंद्रित होता है।इसमें कई घटनाएँ और उपकथाएँ हो सकती हैं।

कुछ प्रसिद्ध एकांकियों की सूची:
  1. बोलने वाली दीवार – भवानी प्रसाद मिश्र

  2. मोल की जगह मूल्य – विष्णु प्रभाकर

  3. त्याग का ताज – राम कुमार वर्मा

  4. अंधा युग (एक अंश) – धर्मवीर भारती

  5. शांति का संदेश – बाल-उपयोगी एकांकी

  6. शहीद की चिट्ठी – देशभक्ति पर आधारित

  7. डाकिया – ग्रामीण जीवन की झलक

भाषा बोध :

1. कारक वाक्य में संज्ञा सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है।
निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनका नाम लिखें-

(क) जंगल की जिन्दगी बड़ी खतरनाक होती है-
(ख) कंपनी के खिलाफ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई-
(ग) वजीर को उसके पद से हटा दिया गया-
(घ) फौज के लिए कारतूस की आवश्यकता हैं।
(ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था

उत्तर:

(क) वजीर की – संबंध कारक
(ख) कंपनी के- संबंध कारक, हिन्दुस्तान में – अधिकरण कारक
(ग) वीर को – कर्म कारक
पद से – अपादान कारक
(घ) फौज के लिए – संप्रदान कारक
(ङ) घोड़े पर – अधिकरण कारक

2. निम्नलिखित वाक्यों में ‘ने’ लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए-

(क) घोड़ा पानी पी रहा था।
उत्तर: घोड़े ने पानी पिया।

(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।
उत्तर: बच्चों ने दशहरे का मेला देखा।

(ग) रॉबिन हुड गरीबों को मदद करता था।
उत्तर: रॉबिन हुड ने गरीबों की मदद की।

(घ) देश भर के लोग उसकी प्रशंसा की।
उत्तर: देश भर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।

3. निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय शब्द लिखिएखिलाफ, उम्मीद, हासिल, कामयाब, नफरत, इंतजार।

1. खिलाफविरुद्ध
2. उम्मीदआशा
3. हासिलप्राप्त
4. कामयाबसफल
5. नफरतघृणा
6. इंतजारप्रतीक्षा

4. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

1. आँखों में धूल झोंकना
अर्थ: धोखा देना
वाक्य: उस चोर ने पुलिस की आँखों में धूल झोंककर वहाँ से भागने की कोशिश की।

2. काम तमाम कर देना
अर्थ: मार डालना या पूरी तरह खत्म कर देना
वाक्य: भारतीय सैनिकों ने सीमा पर घुसपैठियों का काम तमाम कर दिया।

3. जान बख्श देना
अर्थ: किसी को मारने की बजाय छोड़ देना
वाक्य: डाकू ने कहा, “अगर तुम सच बोलोगे तो मैं तुम्हारी जान बख्श दूँगा।”

4. हक्का-बक्का रह जाना
अर्थ: आश्चर्य या डर के कारण स्तब्ध हो जाना
वाक्य: अचानक भूकंप आने से लोग हक्का-बक्का रह गए।

5. कूट-कूट कर भरना
अर्थ: बहुत अधिक मात्रा में होना / पूरी तरह भरा होना

वाक्य:
उसके मन में घमंड कूट-कूट कर भरा हुआ है।

6 . फूट-फूट कर रोना
अर्थ: ज़ोर-ज़ोर से बहुत दुखी होकर रोना
वाक्य: परीक्षा में फेल होने पर वह छात्र फूट-फूट कर रोने लगा।

5. निम्नलिखित संवादों को अनुच्छेद के रूप में बदलिए-

सवार – (बाहर से) मुझे कर्नल से मिलना है।
गोरा – (चिल्लाकर) बहुत खूब।
सवार – (बाहर से) से।
गोरा – (अंदर जाकर) हुजूर सवार आप से मिलना चाहता है।
कर्नल – भेज दो
लेफ्टीनेंट – वजीर अली का कोई आदमी होगा हमसे मिलकर उसे गिरफ्तार करवाना चाहता होगा।
कर्नल – खामोश रहो (सवार सिपाही के साथ अंदर आता है।)
सवार (आते ही पुकार उठता है) तन्हाई! तन्हाई!
कर्नल – साहब यहाँ कोई गैर आदमी नहीं है, आप राजे दिल कह दे।
सवार – दीवार, हम गोरा दारद तन्हाई।

उत्तर:

एक दिन एक सवार कर्नल से मिलने के लिए आया। बाहर से आवाज लगाते हुए उसने कहा, “मुझे कर्नल से मिलना है।” यह सुनकर गोरा चिल्लाया, “बहुत खूब!” फिर वह अंदर गया और कर्नल से बोला, “हुज़ूर, एक सवार आपसे मिलना चाहता है।” कर्नल ने उसे अंदर भेजने को कहा। लेफ्टिनेंट ने आशंका जताई, “शायद वह वज़ीर अली का कोई आदमी होगा, जो हमसे मिलकर उसे गिरफ्तार करवाना चाहता है।” कर्नल ने उसे चुप रहने को कहा।

सवार सिपाही के साथ अंदर आया और आते ही ज़ोर से बोला, “तन्हाई! तन्हाई!” कर्नल ने उसे आश्वस्त किया, “साहब, यहाँ कोई गैर आदमी नहीं है, आप दिल की बात कह सकते हैं।” इस पर सवार ने धीरे से कहा, “दीवार, हम गोरा दारद तन्हाई।”

इसे भी पढ़िए :

Leave a Comment