भिखारिन कहानी का प्रश्न उत्तर class 8(Bhikharin question answer in hindi class 8)

भिखारिन कहानी का प्रश्न उत्तर class 8(Bhikharin question answer in hindi class 8)

Contents show

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

(क) रोजाना अन्धी कहाँ जाकर खड़ी रहती है ?

(i) झोपड़ी के दरवाजे पर (ii) महल के दरवाजे पर (iii) मस्जिद के दरवाजे पर (iv) मन्दिर के दरवाजे पर ।
उत्तर: (iv) मन्दिर के दरवाजे पर

(ख) झोपड़ी में उसके साथ कितने वर्ष का लड़का रहता था ?

(i) पाँच (ii) आठ (iii) दस (iv) बारह।
उत्तर: (i) पाँच

(ग) उस लड़के का क्या नाम था ?

(i) सोहन (ii) रोहण (iii) मोहन (iv) भुवन ।
उत्तर: (iii) मोहन

(घ) सेठ के पास जमा नकदी को कितने वर्ष बाद वह मांगने गई ?

(i) दो वर्ष (ii) तीन वर्ष (iii) चार वर्ष (iv) पाँच वर्ष ।
उत्तर: (i) दो वर्ष

(ङ) “नहीं तो, इस नाम पर एक पाई भी जमा नहीं है”- कौन कहता है ?

(i) सेठ (ii) सेनानी (iii) मुनीम (iv) नौकर।
उत्तर: (iii) मुनीम

इसे भी पढ़े : सूरदास के पद क्लास 8 व्याख्या प्रश्न उत्तर

लघूत्तरीय प्रश्न :

1. मन्दिर में कैसे लोग आते हैं ?

उत्तर: मन्दिर में सहृदय और श्रद्धालु लोग आते हैं।

2. अंधी को बच्चा कितने वर्ष पहले कहाँ मिला ?

उत्तर: अंधी को बच्चा पांच वर्ष पहले अपने झोपड़ी के पास रोते हुए मिला।

3. पैसे मांगने पर सेठ ने अंधी को गुस्से में क्या कहा ?

उत्तर: पैसे मांगने पर सेठ ने अंधी को गुस्से में कहा कि “जाती है या फिर नौकर को बुलाऊं।”

4. अंधी को किस शब्द ने बेचैन किया ?

उत्तर: अंधी को ‘ममता’ शब्द ने बेचैन किया।

5. अंधी माँ से मिलने पर वह कितने दिन में ठीक हुआ।

उत्तर: अंधी माँ से मिलने पर वह दस-पंद्रह दिन में ही ठीक हो गया।

6. निम्न पंक्तियाँ कौन, किससे कह रहा है ?

(i) ‘कैसी जमा-पूंजी ? कैसे रुपये ?’

उत्तर: यह पंक्ति सेठ जी ने अंधी भिखारिन से कहा।

(ii) ‘अच्छा भगवान तुम्हें बहुत दे।’

उत्तर:यह पंक्ति अंधी भिखारिन ने सेठ जी से कहा।

(iii) ‘इसमें तुम्हारी धरोहर है, तुम्हारे रुपये। मेरा वह अपराध….।’

उत्तर: यह पंक्ति सेठ जी ने अंधी भिखारिन से कहा।

इसे भी पढ़े : वापसी कविता प्रश्न उत्तर class 8 

बोधमूलक प्रश्न :

1. काशी सेठ के बारे में लोग क्या जानते थे ?

उत्तर: काशी सेठ बनारसी दास काशी में बहुत ही सुप्रसिद्ध और सम्मानित व्यक्ति थे। बच्चा-बच्चा उनके बारे में जानता था।  लोगों के अनुसार वे बहुत बड़े देशभक्त और धर्मात्मा थे। धर्म में उनका बड़ी ही रूचि था। नगर के सैकड़ों भिखारी सेठजी के पास अपना जमा पूंजी जमा करते थे।

2. अंधी भिखारिन से पैसे ले उसके साथ क्या व्यवहार किया गया ?

उत्तर: अंधी भिखारिन से पैसे लेकर  सेठ  ने उसके साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया। सेठ और उसके मुनीम ने उसे पहले तो पहचानने से ही इनकार करते है। फिर भिखारिन का अपमान करते हुए उसे कोठी से बाहर निकल जाने के लिए मजबूर भी करते हैं।

3. अंधी ने ठहाका क्यों लगाया ?

उत्तर:जिस बच्चे को बचाने के लिए अंधी दर-दर की ठोकरें खा रही थी। उसी बच्चे के बारे में जब सेठ को पता चला कि वह उन्हीं का खोया हुआ बच्चा है, तो सेठ उसे बचाने के हर संभव प्रयास करने लगे। समाज और सेठ की इसी बिडम्बना पर अंधी ने ठहाका लगाया।

4. सेठ और भिखारिन में किसे महान कहा जा सकता है ? क्यों ?

उत्तर: सेठ और भिखारिन में भिखारिन को महान कहा जा सकता है क्योंकि भिखारिन का जीवन लाचार, अत्याचार और ग़रीबी से भरा हुआ है फिर भी उनके मन में मानवता के प्रति श्रद्धा, दया एवं प्रेम है और ठीक उनके विपरीत सेठ है  वे केवल दिखावटी देशभक्त और धर्मात्मा है वे असल में लालची, मक्कार, धोखेबाज हैं पर भिखारिन का मन सहृदय, श्रद्धालु और दयालु से भरा हुआ है।

5. इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर : ‘भिखारिन’ कहानी मानवीय गुणों के प्रसार का संदेश देती है। निम्न जाति, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में भी गहरी मानवता और निस्वार्थ की भावना होती है। इस कहानी के माध्यम से लोगों के सामने लाया गया है। यह कहानी हमें यह भी बताती है कि उच्च मानवीय आदर्श जैसे निस्वार्थता, प्रेम, दया, करुणा, आत्मीयता, ईमानदारी और परोपकार जैसे भाव झोपड़ी में भी पलते हैं।

इसे भी पढ़े: अपराजिता पाठ का प्रश्न उत्तर class 8 

भाषा बोध:

1. निम्न शब्दों में से तत्सम और तद्भव शब्दों को अलग करें।

(सहृदय, मिथ्या, हाथ, याचना, कोशिश, वस्तु, दृष्टि, बच्चा, वस्त्र, बुढ़िया, शाप, आंसू, नेत्र)

तत्सम शब्द:- सहृदय, मिथ्या, याचना, दृष्टि, वस्त्र, नेत्र
तद्भव:- हाथ, कोशिश, बुढ़िया, आंसू, शाप,बच्चा,

2. जिन शब्दों का प्रयोग किसी संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उसे सर्वनाम कहते है। नीचे दिए वाक्यों में सर्वनाम शब्द रेखांकित कीजिए:

क) उसकी गोद में एक बच्चा देखा, वह रो रहा था।

उत्तर: उसकी, वह।

ख) मेरे रुपये तो हजम कर गये अब क्या मेरा बच्चा भी मुझसे छीनोगे?

उत्तर: मेरे, मेरा, मुझसे

ग) मैं उसको अपने हाथ से नहीं जाने दूंगी।

उत्तर: मैं, उसको, अपने

घ) तुम्हारे जाने से वह बच जायेगा।

उत्तर: तुम्हारे, वह

3. निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह कर समास का नाम लिखिए:

( मन-ही-मन, थोड़ा बहुत, देशभक्त, धर्मात्मा, खून-पसीना)
उत्तर:
मन-ही-मन: मन ही मन में (अव्ययीभाव समास)
थोड़ा बहुत: थोड़ा और बहुत (द्वान्द्व समास)
देशभक्त: देश का‌ भक्त ( तत्पुरुष समास)
धर्मात्मा: धार्मिक है जो आत्मा ( कर्मधारय समास)
खून-पसीना: खून और पसीना (द्वान्द्व समास)

4. जो अक्षर या अक्षर समूह शब्दों के अन्त ‌में लगाये जाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं।

     i) कृत प्रत्यय    ii) तध्दित प्रत्यय।

निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय अलग-अलग कीजिए:-

१.नम्रता
मूल शब्द: नम्र
प्रत्यय: ता

२. बुढ़िया
मूल शब्द: बुढ़ी
प्रत्यय: इया

३. नकदी
मूल शब्द: नकद
प्रत्यय: ई

४.भिखारिन
मूल शब्द: भीख
प्रत्यय: आरिन

५. श्रद्धालु
मूल शब्द: श्रध्दा
प्रत्यय: आलु

६. चिन्तित
मूल शब्द: चिन्ता
प्रत्यय: इत

७. धनी
मूल शब्द: धन
प्रत्यय: ई

८. भिखारी
मूल शब्द: भीख
प्रत्यय: आरी

Leave a Comment