DA Hike: पश्चिम बंगाल सरकार ने 4% DA बढ़ाने की घोषणा जो 1 अप्रैल 2025 से लागू
पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है! सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई को ध्यान में रखते हुए यह बढ़ोतरी नए वित्त वर्ष 2025 में कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा
मुख्यमंत्री ने हाल ही में महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4% की वृद्धि की आधिकारिक घोषणा की है। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स में छूट देकर कर्मचारियों को राहत दी थी और अब यह DA हाइक एक और बड़ी सौगात के रूप में सामने आई है।
DA क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली एक वित्तीय सहायता है, जिसे बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है।
सरकारी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में बेसिक पे (Basic Pay) के अलावा HRA, TA और DA शामिल होता है। DA सीधे कर्मचारियों की मासिक आय को प्रभावित करता है और इसे हर साल महंगाई के आधार पर संशोधित किया जाता है।
Read Also: Sukanya Samriddhi Yojana 2025: ₹250 से शुरू करें, 8.2% ब्याज के साथ ₹74 लाख तक पाएं
1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया महंगाई भत्ता
पश्चिम बंगाल सरकार ने 4% DA वृद्धि की घोषणा की है, जिससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री भट्टाचार्य के अनुसार, यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों का DA 14% से बढ़कर 18% हो जाएगा, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी खुशखबरी!
केंद्र सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। All India Consumer Price Index (AICPI) के अनुसार दिसंबर 2024 के आंकड़े आने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की पुष्टि हो जाएगी।
अभी तक उपलब्ध नवंबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार, DA में 3% वृद्धि की संभावना है। यदि यह लागू होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 53% से बढ़कर 56% हो जाएगा। यह 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
महंगाई भत्ते में वृद्धि से सैलरी पर प्रभाव
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के कारण सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। उदाहरण के लिए:
- यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 33,000 रुपये है, तो वर्तमान में उसे 53% DA के तहत 17,490 रुपये मिलते हैं।
- लेकिन DA 56% होने के बाद यह बढ़कर 18,480 रुपये हो जाएगा।
- इसका मतलब है कि मासिक सैलरी में 990 रुपये की वृद्धि होगी।
- वार्षिक रूप से देखें तो 11,880 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
Read Also: PM Awas Yojana Gramin 2025: कैसे करें आवेदन और पाएं 1.20 लाख रुपये