रेलगाड़ी कविता के प्रश्न उत्तर class 5 ( Relgadi kavita question answer class 5)

आप सभी का इस आर्टिकल में मैं स्वागत करता हूं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से रेलगाड़ी कविता के प्रश्न उत्तर class 5 (Relgadi kavita question answer class 5) को पढ़ने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल बोर्ड के सरकारी विद्यालय से लिया गया है जिसमें कवि हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय ने बड़ी ही सुन्दरता से रेलगाड़ी के बारे में बताया है तो आये बिना किसी देरी के रेलगाड़ी कविता के प्रश्न उत्तर class 5 ( Relgadi kavita question answer class 5) के बारे में पढ़ें।

१. संक्षेप में उत्तर दो :

१.१. कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर : कविता के कवि का नाम हरिशचन्द्र चट्टोपाध्याय है।

१.२. रेलगाड़ी की आवाज कैसी है?

उत्तर : रेलगाड़ी की आवाज छुक-छुक होती है।

१.३. लोहे की सड़क कहने का अर्थ क्या है?

उत्तर : लोहे की सड़क का अर्थ रेल पटरी से है।

१.४. रेलगाड़ी की सड़क किसकी बनी होती है?

उत्तर : रेलगाड़ी की सड़क लोहे से बनी होती है।

१.५. कुएँ के पीछे क्या है?

उत्तर : कुएँ के पीछे बाग-बगीचा है।

१.६. छाती फुलाए कौन पार कर जाती है ?

उत्तर : छाती फुलाए रेलगाड़ी पार कर जाती है।

7. रेलयात्रा करते समय हमें क्या लेना पड़ता है?

उत्तर : रेलयात्रा करते समय हमें टिकट लेना पड़ता है।

इसे भी पढ़िए:  आकाश वाले दो मित्र प्रश्न उत्तर कक्षा 5

२. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो :-

२.१. रेलगाड़ी चलते हुए किन्हें पीछे छोड़ जाती है?

उत्तर : रेलगाड़ी चलते समय अपने पीछे खेत खलिहान, घर, मैदान, मंदिर, पुल, पगडंडी, हाट बाजार सब कुछ छोड़ जाती है।

२.२. रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को क्या कहते हैं?

उत्तर : रेलगाड़ी के रुकने वाली जगह को स्टेशन कहते हैं।

२.३. तुम्हें हावड़ा से नई दिल्ली जाने में 27 घण्टे लगे। दिल्ली से वापस आने में कितने घण्टे लगेंगे?

उत्तर : हावड़ा से नई दिल्ली जाने में 27 घण्टे लगते हैं तो दिल्ली से हावड़ा वापस आने में भी 27 घण्टे ही लगेंगे।

२.४. पहले रेलगाड़ियां भाप वाले इंजनों से चलती थी। आजकल कैसे इंजनों से चलती हैं?

उत्तर: पहले रेलगाड़ियां भाप वाले इंजनों से चलती थी और आजकल डीजल या बिजली वाले इंजनों से चलती हैं।

२.५. हमारे देश में सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी का नाम बताओ?

उत्तर: हमारे देश में सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी है- दुरंतो एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस।

२.६. सबसे पहले रेल इंजन का आविष्कार किसने किया था, जानकर लिखो।

उत्तर: सबसे पहले रेल इंजन का आविष्कार जॉर्ज स्टीफेंसन ने 1814 ई. में किया था।

२.७. भारतीय रेल का दुनिया में कौन-सा स्थान है?

उत्तर: भारतीय रेल का दुनिया में पहला स्थान है।

२.८. हमारे देश में पहली रेलगाड़ी कब और कहां से कहां तक चली?

उत्तर: हमारे देश में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 ई. को मुम्बई से ठाणे तक चली थी।

इसे भी पढ़िए: सद व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 

३. तुमने एक सवारी रेलगाड़ी को देखा। देखने के बाद तुम्हारे मन में उठने वाले कम से कम तीन प्रश्नों को लिखो।

उत्तर:

  • रेलगाड़ी की लम्बाई कितनी है?
  • रेलगाड़ी में कितना लीटर डीजल लगता होगा?
  • रेलगाड़ी एक लीटर डीजल में कितना किलोमीटर तय करता होगा?

४. ‘स्टेशन’ एक अंग्रेजी शब्द है।उन अंग्रेजी शब्दों को लिखो जिनका प्रयोग हिंदी में भी होता है।

उत्तर: कार, ट्रक, ऑफिस, फाइल, गार्ड, साइकिल, मोबाइल, पोकेट, कॉपी, डॉक्टर, नर्स इत्यादि।

Leave a Comment