सद व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (sad vyavhar path ka question answer class 5)

सद व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (sad vyavhar path ka question answer class 5)

आप सभी का इस आर्टिकल में मैं स्वागत करता हूं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से सद्-व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 को पढ़ने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल बोर्ड के सरकारी विद्यालय से लिया गया है जिसमें लेखक ने मनुष्य को दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए उसका वर्णन इस पाठ किया गया है। तो आये बिना किसी देरी के सद् व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 ( sad vyavhar path ka question answer class 5) के बारे में पढ़ें।

संक्षिप्त में उत्तर दो।

1.1 सज्जनता कहने से तुम क्या समझते हो?

उत्तर: सज्जनता कहने से तात्पर्य – बोलचाल, आचरण, नम्रता को सज्जनता कहते हैं। स्वार्थी बनके केवल खुद का फायदा ना करना बल्कि सबके साथ मिलकर रहना ही सज्जनता है।

1.2 ‘स्वार्थी’ किसे कहते हैं?

उत्तर: जो व्यक्ति केवल अपने लाभ का सोचता है दूसरे की परवाह नहीं करता है वह स्वार्थी कहलाता है।

1.3 कर्ण कौन था?

उत्तर: कर्ण कुन्ती का पुत्र तथा द्रोणाचार्य का शिष्य था। वह कौरवों की तरफ से महाभारत का युद्ध लड़ा था। साथ ही बहुत बड़ा दानवीर भी था द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा के रूप में अंगूठा मांगने पर अपना अंगूठा काट कर दे दिया था।

1.4 विवाह का मंगलाचरण कैसे होता है?

उत्तर: विवाह का मंगलाचरण ईर्ष्या और डाह से होता है।

1.5 जाति-पांति का क्या मतलब है?

उत्तर: जाति-पांति का अर्थ है जातपांत या भेदभाव।

1.6 पड़ोसी अगर बलवान हो तो उसे कैसे रहना चाहिए ?

उत्तर: पड़ोसी अगर बलवान हो तो उसके साथ नम्रता पूर्वक रहना चाहिए।

1.7 प्रतिस्पर्धा करने से तुम क्या समझते हो।

उत्तर: एक-दूसरे से मुकाबला (कॉम्पटीशन), द्वन्द्व रखने को प्रतिस्पर्धा कहते हैं। दूसरे शब्दों में ऐसी स्थिति जिसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति किसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक दूसरे से आगे निकलने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं उसे ही प्रतिस्पर्धा कहते हैं।

1.8 कौन सी प्रतिस्पर्धा से हमें दूर रहना चाहिए?

उत्तर: जिस प्रतिस्पर्धा में स्वार्थ और अन्याय हो ऐसी प्रतिस्पर्धा से हमें दूर रहना चाहिए।

1.9 किस सिद्धांत पर अनेक देशों की राजनीति चलती है?

उत्तर: अनेक देशों की राजनीति स्वार्थ और अन्याय की प्रतिस्पर्धा के सिद्धांत पर चलती है

1.10 सच्ची राजनीति क्या है?

उत्तर: सच्ची राजनीति प्रेमधर्म और पड़ोसी धर्म है।

1.11 जो दुर्बल है हमें उनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ?

उत्तर: हमें सहयोग का व्यवहार दुर्बल लोगों के साथ करना चाहिए।

सद व्यवहार पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (sad vyavhar path ka question answer class 5)

2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

2.1 रेल यात्रा करते समय हमें किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

उत्तर: हमें रेल यात्रा करने के दौरान हमें बैठने भर की जगह लेनी चाहिए ताकि बाकी लोग भी उस जगह पर बैठ सके तथा रेल के नियमों का पालन भी करना चाहिए।

2.2 पास पड़ोस के विवाद में किन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और क्यों?

उत्तर: पास पड़ोस के विवाद में स्वार्थी और भड़काऊ लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे विवाद और बढ़ सकता है।

2.3 दो कुटुंबो के बीच जब विवाह जैसा संबंध जोड़ा जाता है तब कैसा दृश्य उपस्थित होता है?

उत्तर: जब दो कुटुंबो के बीच विवाह संबंध जोड़ा जाता है तब ईर्ष्या लालच और स्वार्थ का दृश्य देखने को मिलता है। लड़के के पिता को पूरा दहेज नहीं मिलता है तो बारात लौट जाती है।

2.4. पड़ोसी धर्म क्या है? इसका पालन हमें कैसे करना चाहिए?

उत्तर: पड़ोसी धर्म का अर्थ होता है मिल जुल कर रहना। इसका पालन हमें बिना किसी स्वार्थ के पड़ोसी की बुरी परिस्थिति में उनकी सहायता करने से होता है।

2.5 जीवन में व्याप्त कटुता और कलह कैसे दूर की जा सकती है?

उत्तर: जीवन में व्याप्त कटुता और कलह प्रेम धर्म द्वारा दूर किया जा सकता है।

2.6 पड़ोसी धर्म और प्रेम धर्म क्या है? इसका पालन हमें कैसे करना चाहिए?

उत्तर: पड़ोसियों के साथ सदव्यवहार से रहने को पड़ोसी धर्म कहा जाता है और सभी के साथ प्रेम व्यवहार रखने को प्रेम धर्म कहा जाता है । हमें अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग और प्रेम व्यवहार रखकर पड़ोसी धर्म निभाना चाहिए।

2.7 इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तर: इस पाठ से हमें शिक्षा मिलती है कि हम सबके साथ प्रेम और सहयोग का भाव रखें और किसी के प्रति ईर्ष्या ना रखें। स्वार्थ एवं लालच से दूर रहे और सब के साथ सद्-व्यवहार करें यही हमें इस पाठ से शिक्षा मिलती है।

 2.8 समाज में प्रचलित बुराइयों पर हम कैसे विजय पा सकते हैं?

उत्तर: समाज में प्रचलित बुराइयों पर आपसी सहयोग और समझदारी से विजय पा सकते हैं।

Read More : अमृत वाणी कविता Question Answer Class 5

३.सही शब्द से वाक्य पूरा करो।

३.१. संतोष वृत्ति का_____करें तो किसी को भी दुख न हो। (निकास / विकास)
उत्तर: विकास
३.२. पड़ोसी-पड़ोसी में____हो जाता है। (झगड़ा / तगड़ा)
उत्तर: झगड़ा
३.३. सच्ची राजनीति तो प्रेम____और पड़ोसी____में है। (कर्म / शर्म / धर्म / नर्म)
उत्तर: कर्म, धर्म
३.४. दीन बनकर सहायता की____नहीं करना चाहिए। (अपेक्षा / उपेक्षा)
उत्तर: अपेक्षा

४.वाक्य बनाओं।

सद्बुद्धि, झगड़ा, नीचा, दशा, ताकतवर, प्रबल
उत्तर:
सद्बुद्धि :- भगवान सबको सद्बुद्धि दे।
झगड़ा :- झगड़ा करने से किसी का भी भला नहीं होता।
नीचा :- कभी भी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।
दशा :- अरूणा की दशा ठीक नहीं है।
ताकतवर :- कमजोर को ताकतवर दबाता है।
प्रबल :- पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के प्रबल दुश्मन है।

Read More : मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 

५. संज्ञा और विशेषण की जोड़ी मिलाओ।

१.प्रबल           १.पुस्तक
२.चतुर           २.बालक
३.मोटी           ३.दशा
४.निर्बल         ४.राष्ट्र
५.अच्छी         ५.व्यक्ति
उत्तर:
१.प्रबल    =>    ४.राष्ट्र
२.चतुर    =>    ५.व्यक्ति
३.मोटी    =>    १.पुस्तक
४.निर्बल   =>    २.बालक
५.अच्छी    =>    ३.दशा

६. निम्नलिखित वाक्यों के व्यक्ति वाचक संज्ञा शब्दों को छांटों।

६.१. रेल में कई बार भीड़ न होने पर भी लोग झगड़ा करते हैं।

उत्तर: रेल

६.२. इस तरह कर्ण-सा दानवीर बनकर परोपकार करने लगोगे तो तुझे दिन-दहाड़े बाबाजी बना देंगे।

उत्तर: कर्ण

६.३. कुछ बच्चों के लिए रखेगा या नहीं।

उत्तर: बच्चों

६.४. मालिक के यहां गालियां भी सुननी पड़ती हो तो परवाह नहीं।

उत्तर: मालिक

७. प्रत्यय ‘ई’ जोड़ों और संज्ञा से विशेषण बनाओ।

उत्तर:
i. हठ + ई = हठी           ii. सुख + ई = सुखी
iii. बुरा + ई = बुरी         iv. परोपकार + ई = परोपकारी
v. दान + ई = दानी        vi. रोग + ई = रोगी

८. निम्नलिखित शब्दों से स्त्रीलिंग और पुल्लिंग छांटों।

i. जमीन    ii.पड़ोसी      ii.स्वार्थ
उत्तर: i. जमीन – स्त्रीलिंग
ii.पड़ोसी – पुल्लिंग
iii.स्वार्थ – पुल्लिंग

९. पाठ से दस संज्ञा शब्द छांटकर लिखो।

उत्तर:
i. रेल             ii. लोग         iii. मनुष्य
iv. सज्जनता    v. घर           vi. जमीन
vii. दिन         viii. बच्चे       ix.कर्ण
x. कुटुम्ब

१०. पाठ से पांच विशेषण शब्द छांटकर लिखो।

उत्तर:
i.सुख   ii.दु:ख   iii.पांच    iv.छोटा   v.सच्ची

Leave a Comment