मैंने आम तोड़े question answer for class 4

maine aam thode path ka question answer for class 4, मैंने आम तोड़े question answer for class 4

 

1.बताइए

क) आम तोड़ने में क्या बाधा थी?

उत्तर:- आम के बगीचे में माली रहता था।

 

ख) माली के जाने का पता कैसे लगा?

उत्तर:- कार्तिक और उसके दोस्त ऊंचे टीले पर बैठकर माली के बाहर जाने का इंतजार किया करते थे।

 

ग) कार्तिक ने माली के पांव क्यों छुए?

उत्तर:- कार्तिक ने माली के पांव छुए क्योंकि माली ने विपत्ति के समय कार्तिक की सहायता की थी।

 

2. उत्तर लिखिए-

क) कार्तिक के इशारा करते ही क्या हुआ?

उत्तर:- जैसे ही कार्तिक ने माली के बाहर जाने का इशारा किया सभी बगीचे में पहुंच गए।

 

ख) कार्तिक पेड़ पर क्यों चढ़ा?

उत्तर:- कार्तिक पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा क्योंकि ऊपर पके आम लटक रहे थे और कार्तिक के अलावे पेड़ पर किसी को चढ़ना नहीं आता था। वह पेड़ पर झट से चढ़ जाता था।

 

ग) कार्तिक पेड़ से नीचे कैसे गिरा?

उत्तर:- कार्तिक जैसे ही पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ता है। कुछ आम तोड़ने के बाद वह ऊपर देखता है ऊपर की ओर काफी पके आम लगे थे। 10-12 आम तोड़ने के बाद कार्तिक और ऊपर चढ़ने लगा। ऊपर की टहनी पतली थी। जैसे ही कार्तिक के पैर उन टहनी पर पड़ा टहनी टूट गई और कार्तिक उन टहनियों में उलझते हुए नीचे आ गिरा।

 

घ) ऋषभ ने माली के पास जाकर क्या किया?

उत्तर:- ऋषभ ने माली के पास जाकर सारी घटना सुना कर उसे क्षमा मांगी और माली को कार्तिक के पास सहायता के लिए लेकर आया।

 

ड़) कार्तिक ने माली से कैसे क्षमा मांगी?

उत्तर:-  जैसे ही कार्तिक ठीक हो गया ऋषभ और कार्तिक दोनों बाजार गए वहां से मिठाई खरीदें और मिठाई लेकर वे दोनों माली के पास गए। कार्तिक ने माली के पांव छुए और मिठाई का डिब्बा भी पकड़ाया और उनसे क्षमा मांगते हुए कहा आपने मेरी जान बचाई है। मैं अपनी गलती पर बहुत शर्मिंदा हूं। इतना कहते ही माली ने उसे गले से लगा लिया। प्रकार कार्तिक ने माली से क्षमा मांगी।

 

3. ठीक उत्तरों के आगे ✔ चिह्न लगाइए-

क) मित्र मंडली का हीरो कौन था?

☐ ऋषभ       ☐ रोहित      ☐ कार्तिक

उत्तर:- कार्तिक  ☑

 

ख) किसके कहने पर कार्तिक पेड़ पर चढ़ा?

☐ रोहित      ☐ ऋषभ      ☐ दिनेश

उत्तर:- रोहित ☑

 

ग) कार्तिक को होश में कौन लाया?

☐ डॉक्टर      ☐ माली      ☐ पिताजी

उत्तर:- माली ☑

 

घ) कार्तिक को क्यों आराम करना पड़ा?

☐ सिर की चोट के कारण     ☐ बुखार के कारण     ☐ टांग टूटने के कारण

उत्तर:- टांग टूटने के कारण ☑

 

4. ऋषभ कार्तिक का सच्चा मित्र कैसे था? तीन-चार वाक्यों में लिखिए-

उत्तर:- ऋषभ कार्तिक का सच्चा मित्र था क्योंकि सच्चा मित्र वही होता है जो मुश्किल घड़ी के समय साथ दे। जैसे कि कार्तिक जब पेड़ से नीचे गिरा था तो रोहित और दिनेश तो भाग गए थे। पर ऋषभ वही रुक कर कार्तिक की मदद की। यहां तक की कार्तिक के लिए वे माली से क्षमा भी मांगी और कार्तिक के मदद के लिए सभी को बुलाया।

 

5.खाली स्थानों में चुनकर ठीक शब्द लिखिए-

[रोहित, जान, बंदर, आनंद, माली]

क) बचपन का अलग ही………………… होता है।

ख) सबने मेरे नाम के साथ……………….. जोड़ रखा था।

ग) मुझे गिरा देखकर ………………. और दिनेश भाग गए।

घ) …………………….. ने उसे बहुत डांटा।

ड़) माली काका, आपने मेरी………………. बचाई है।

उत्तर:- क) आनंद।   ख) बंदर।   ग) रोहित।   घ) माली।

ड़) जान।

 

Leave a Comment