तीन प्रश्न की कहानी questions answer for class 6

तीन प्रश्न कहानी Questions Answer For Class 6, Teen Prashan Kahani Questions Answer For Class 6

 

मौखिक प्रश्न

क) राजा ने किस बात की मुनादी कराई?

उत्तर: राजा के मन में जो विचार आया था उसे जानने के लिए पूरे राज्य में मुनादी कराई।

 

ख) राजा ने किसी को भी पुरस्कार क्यों नहीं दिया?

उत्तर: राजा को किसी का भी सुझाव पसंद नहीं आया इसलिए राजा ने किसी को भी पुरस्कार नहीं दिया।

 

ग) आश्रम में कौन रहता था?

उत्तर: आश्रम में ऋषि रहता था।

 

घ) राजा ने ऋषि की मदद कैसे की?

उत्तर: राजा ने ऋषि से कुदाल लेकर खुदाई करने लगा और कहा कि आप थोड़े देर आराम कर लीजिए। इस प्रकार राजा ने ऋषि की मदद की।

 

लिखित प्रश्न

क) राजा के मन में कौन-कौन से प्रश्न आए?

उत्तर: मन में तीन प्रश्न आए:-

१. किस कार्य को पहले करना चाहिए?

२. उस कार्य को करने का शुभ समय कौन सा होना चाहिए?

३. उस कार्य को करने वाला व्यक्ति कौन सा होना चाहिए?

 

ख) राजा आश्रम में कौन सा रूप धारण करके गया?

उत्तर: आश्रम में एक साधारण नागरिक का रूप धारण करके गया।

 

ग) घायल व्यक्ति राजा को क्यों मारना चाहता था?

उत्तर: राजा ने एक समय उस घायल व्यक्ति के भाई को युद्ध के दौरान मार डाला था। अपने भाई के मौत का बदला लेने के लिए वह राजा को मारना चाहता था।

 

घ) राजा ने घायल व्यक्ति की क्या सेवा की?

उत्तर: जब घायल व्यक्ति राजा के पास आकर बेहोश हो गया तो राजा और ऋषि ने उन्हें आश्रम के अंदर ले गए। उसके बाद उसके कपड़ों को ढीला किया। उस व्यक्ति के पेट में किसी ने चाकू से वार किया था जिसके कारण उसके पेट से खून निकल रहे थे। राजा ने एक रुमाल की मदद से उसके पेट से निकलने वाले खून को रोकने का प्रयास किया और पूरी रात उस घायल व्यक्ति की सेवा की।

 

ड़) ऋषि ने राजा के प्रश्नों के क्या उत्तर दिए?

उत्तर: ऋषि ने राजा से कहा कि तुम्हें अपने प्रश्नों का जवाब तुम्हें मिल चुका है क्योंकि जब तुम आए तो मेरी थकान मिटाने के लिए मेरी सहायता की। यदि तुम मेरी सहायता नहीं करते और वापस लौट जाते तो वह व्यक्ति तुम पर आक्रमण कर देता। इसलिए सही समय हुआ था जब तुम रुक गए और मेरी सहायता करना मुख्य कार्य बन गया।

दूसरे और तीसरे प्रश्न का उत्तर समझाते हुए कहा जब घायल व्यक्ति आया तो वह समय और उसकी सहायता मुख्य हो गए इसलिए याद रखो समय वही मुख्य होता है जब तुम्हारे पास शक्ति होती हैं। मुख्य व्यक्ति वही होता है जो तुम्हारे साथ खड़ा है और मुख्य कार्य वही है जब तुम उसकी सहायता में जुटे हो। इस प्रकार ऋषि ने राजा के तीनों प्रश्नों का उत्तर दिया।

Read Also: अमृत वाणी कविता Question Answer Class 5 (Amrit Vani Kavita Question Answer Class 5)

Leave a Comment