दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Dainik jeevan me atmaraksha questions answer class 5)

आप सभी का इस आर्टिकल में स्वागत है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Dainik jeevan me atmaraksha questions answer class 5) को पढ़ने जा रहे हैं। जो पश्चिम बंगाल के सरकारी विद्यालय के कक्षा 5 के पाठ 26 दैनिक जीवन में आत्मरक्षा से लिया गया है। तो चलिए दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Dainik jeevan me atmaraksha questions answer class 5) को देखें-

दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Dainik jeevan me atmaraksha questions answer class 5)

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. मनुष्य प्रात: से रात तक किस में व्यस्त रहता है?

उत्तर: मनुष्य प्रात: से रात तक काम में व्यस्त रहता है।

१.२. दमकल की गाड़ियां कौन सा कार्य करती है?

उत्तर: दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का कार्य करती है

१.३. नायलॉन के कपड़े पहन कर आग के सामने क्यों नहीं जाना चाहिए?

उत्तर: नायलॉन के कपड़े पहन कर आग के सामने इसलिए नहीं जाना चाहिए क्योंकि उसमें बहुत जल्दी आग पकड़ लेती है।

१.४. सड़क पार हमें किस प्रकार करना चाहिए?

उत्तर: सड़क पार करते समय हमें सबसे पहले ट्रैफिक लाइट की बत्तियों को देखना चाहिए तभी सड़क पार करना चाहिए हमेशा जेबरा क्रॉसिंग से ही रास्ता पार करना चाहिए साथ ही रास्ता पार करते समय दाएं बाएं देखते हुए पार होना चाहिए।

१.५. कौन सी औषधि का सेवन नहीं करना चाहिए?

उत्तर: हमें ऐसे औषधि का सेवन नहीं करना चाहिए जिसके शीशी पर औषधि का नाम ना हो या उसकी सीमा अवधि पूरी हो गई हो। साथ ही हमें कभी भी अपने मन से किसी भी औषधि का सेवन नहीं करना चाहिए।

१.६. दैनिक जीवन में किस का महत्व अधिक हैं?

उत्तर: दैनिक जीवन में आत्मरक्षा का महत्व अधिक है।

१.७. वह कौन सा खेल है जिसमें नेत्रहीन होने का खतरा बहुत ज्यादा है?

उत्तर: किसी भी नुकीली वस्तु या तीर कमान जैसी खेल सबसे खतरनाक होता है इससे नेत्रहीन होने का खतरा बहुत ज्यादा है।

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं के मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हमारी असावधानी और जागरूकता का अभाव है।

२.२. घर में किन बातों के प्रति बच्चों को सतर्क रहना चाहिए?

उत्तर: घर में अपने बच्चों के प्रति हम इन चीजों से सतर्क रह सकते हैं जैसे रसोईघर में जाये तो आग या सिलेंडर के पास न जाये। कोई तेजतर्रार वस्तु जैसे चाकू, कांच या नुकीली वस्तु से न खेले।

२.३. बच्चों को कहां पर नहीं खेलना चाहिए और क्यों?

उत्तर: बच्चों को कभी भी सड़क पर या सड़क के एकदम किनारे नहीं खेलना चाहिए क्योंकि आते जाते गाड़ियों से उनकी दुर्घटना हो सकती है।

२.४. बस से यात्रा करते समय हमें किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

उत्तर: बस से यात्रा करते समय हमें कभी भी अपने सिर, हाथ को खिड़की से बाहर नहीं करना चाहिए। अन्यथा कभी भी दुर्घटना हो सकती है इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए।

२.५.दैनिक जीवन में घटने वाली घटनाओं से हम किस प्रकार बच सकते हैं?

उत्तर: दैनिक जीवन में घटने वाली घटनाओं से हम सावधानी रखकर बच सकते हैं या फिर आत्मरक्षा के गुण पता हो तो आने वाले दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

२.६. किन अच्छी आदतों को हमें बचपन से ही अपना लेना चाहिए?

उत्तर: हमें बचपन से ही दैनिक जीवन से सुरक्षा संबंधी आदतों को अपना लेना चाहिए।

३. निम्नलिखित वाक्यों का एक शब्द में उत्तर लिखो।

३.१. वह स्थान जहां से सड़क पार करते हैं।

उत्तर: पारपथ (जेब्रा क्रासिंग)

३.२. प्रतिदिन होनेवाला।

उत्तर: दैनिक

३.३. जिसमें हम समाचारों को पढ़ते हैं।

उत्तर: अखबार

३.४. जिसमें चित्र सहित समाचारों को सुनते वा देखते हैं।

उत्तर: टेलीविजन(TV)

४. कथनों के सामने सही (✓) और गलत (X) का निशान लगाओ।

४.१. प्रतिदिना असंख्य दुर्घटनाएं नहीं होती है।  (X)

४.२. सावधानी बरतनी की आदत बचपन से ही डालनी चाहिए। (✓)

४.३. नायलॉन दूर से आग नहीं पकड़ता है। (X)

४.४. बच्चों को चाकू, ब्लेड, कैंची, सूई अच्छा लगता है। (✓)

४.५. सड़क पर या सड़क के किनारे खेलना चाहिए। (X)

४.६. सड़क पार करते समय हमें दाएं बाएं नहीं देखना चाहिए। (X)

५. विपरीतार्थक शब्द लिखो।

५.१. सावधानी – असावधानी।

५.२. चढ़ना – उतरना।

५.३. आवश्यक – अनावश्यक।

५.४. हानि – लाभ।

५.६. मालिक – नौकर।

 

६. वाक्यों में प्रयोग करो।

६.१. जान पर खेलकर

उत्तर: रवि ने अपनी जान पर खेलकर रोशन की जान बचाई।

६.२. जान-लेवा

उत्तर: बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाना जानलेवा है।

६.३. सतर्क

उत्तर: सड़कों पर चलते वक्त हमेशा हमें सतर्क होकर चलाना चाहिए।

६.४. घायल

उत्तर: कुत्ता के काटने से रवि घायल हो गया।

६.५. दुर्घटना

उत्तर: सड़कों पर अंधाधुन पार होना दुर्घटना का शिकार होना है।

 

७. यातायात का एक साधन है ‘बस’ – यातायात के और अन्य साधन कौन-कौन से हैं नाम लिखो।

उत्तर: बस के अलावा और यातायात के साधन है रेलगाड़ी, टैक्सी, हवाई जहाज, पानी जहाज, मोटरसाइकिल, साइकिल, बैलगाड़ी, रिक्शा इत्यादि।

९. भाषा के लिखित रूप में इन । ; , ? ! ‘ ‘ ” ” – चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। इन्हें …………….. कहते हैं।

उत्तर: भाषा के लिखित रूप में इन । ; , ? ! ‘ ‘ ” ” – चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। इन्हें विराम चिह्न कहते हैं।

भाषा की लिखित रूप में चिन्हों का प्रयोग एवं उनका नाम इस प्रकार से हैं-

पूर्ण विराम ( । ) : पूर्ण विराम (। ) का प्रयोग वाक्य के अंत में किया जाता है। जैसे: विद्यार्थी बस से उतरे।

अर्ध विराम ( ; ) : वाक्यों में उदाहरण देने और जोड़ने के लिए अर्धविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण: स्वतंत्रता सेनानी थे; जैसे- भगत सिंह, सुखदेव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि।

अल्पविराम ( , ) : वाक्यों में बहुत कम समय तक रुकने के लिए अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है जैसे- उठो, दरवाजा खोलो।

प्रश्नवाचक चिन्ह ( ? ) : इसका प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है। यह वाक्य के अंत में लगता है। जैसे- बाजार कौन जाएगा?

योजक चिह्न (-) : इसका प्रयोग दो शब्दों को जोड़ने और तुलना करने के लिए किया जाता है। जैसे- दाल-रोटी, भाई-बहन आदि।

विस्मयदिबोधक चिह्न (!): वाक्य में इसका प्रयोग खुश, आश्चर्य प्रशंसा अशोक आदि के ने किया जाता है। जैसे: वाह! कितने स्वादिष्ट भोजन हैं।
हे राम! उसे क्या हो गया?

उद्धरण चिन्ह (‘ ‘ ” “): वाक्य में इसका प्रयोग पुस्तक नाम उपनाम कथन आदि के लिए किया जाता है यह दो प्रकार के होते हैं एकहरा उद्धरण चिन्ह (‘ ‘) दोहरा उद्धरण चिन्ह(” “)

Leave a Comment