बादल कविता के प्रश्न उत्तर class 5 (badal kavita question answer class 5)

आप सभी का इस आर्टिकल में मैं स्वागत करता हूं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बादल कविता के प्रश्न उत्तर class 5 को पढ़ने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल बोर्ड के सरकारी विद्यालय से लिया गया है जिसमें बच्चों को बादल के बारे में बताया जा रहा है कि बादल कितने रंगों के होते हैं?, कैसे बनते हैं?, तथा किस प्रकार से बादल धरती की सेवा करता है? तथा बादल कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है के बारे में बताया गया है तो आये बिना किसी देरी के बादल कविता के प्रश्न उत्तर class 5(badal kavita question answer class 5)के बारे में पढ़ें।

Contents show

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१. १. तुमने कितने रंगों वाले बादल देखे हैं?

उत्तर: मैंने काले, सफेद, नीले बादल देखे है।

१.२. बादलों की गरज सुनने में कैसी लगती है ?

उत्तर: बादलों की गरज सुनने में भय जैसे लगती है।

१.३. बादल धरती पर क्या बरसाते हैं ?

उत्तर: बादल धरती पर जल बरसते हैं।

१.४. बादलों को देख कौन नाच उठते हैं ?

उत्तर: बादलों को देख मोर पपीहा और चातक नाच उठते हैं।

१.५. बादल जग की प्यास किस तरह बुझाते हैं ?

उत्तर: बादल से जो वर्षा होती है वही वर्षा जग की प्यास बुझाती है।

१.६. बादल हमें क्या-क्या सिखाते हैं ?

उत्तर: बादल हमें परोपकारी, दयालु बनने तथा धरती की सेवा करने सिखाते हैं।

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. नभ में बादलों की हल-चल के बारे में लिखो ।

उत्तर: जब आकाश में बादल छाते हैं तो वर्षा होती है। साथ ही बादल गरजते भी हैं और आकाश में उड़ते नजर आते हैं।

२.२. बादल हमारी सहायता किस प्रकार करते हैं?

उत्तर: बादल जब वर्षा करते हैं तब वर्षा का पानी धरती के हर कोने-कोने तक पहुंचती है इस कारण वर्षा का पानी सभी जीवों तक पहुंच जाता है और सभी जीव अपनी प्यास बुझाती है।

२.३. सारे जग की प्यास बुझाने का अर्थ क्या है?

उत्तर: सारे जग की प्यास बुझाने का अर्थ है संसार में पानी की जरूरत को पूरा करना। पृथ्वी के सभी मनुष्यों, जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों सभी को जल की जरूरत होती है। वर्षा होने पर उसके जल से सभी की प्यास बुझती है।

२.४. बादल हमें धरती की सेवा किस प्रकार करने के लिए कह रहे हैं?

उत्तर: जिस प्रकार बादल धरती पर पानी बरसाते हैं और सभी जीव जंतुओं, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधें, कीड़े-मकोड़े, मनुष्यों की प्यास बुझाते हैं ठीक उसी प्रकार हमें भी बादल धरती की सेवा करने को कह रही है।

२.५. बादल किस प्रकार बनते हैं, प्रक्रिया को लिखो।

उत्तर: जब समुद्र पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो समुद्र का पानी गर्म होकर भाप बनता है और वही भाप आसमान की ओर उठने लगता है और ऊपर आसमान में जाकर ठंडा होकर बादल बन जाता हैं।

२.६. वैसे दृश्य का वर्णन लिखो जब आसमान बादलों से घिरा हो।

उत्तर: जब आसमान में बादल छा जाते हैं तब पूरा मौसम सुहाना हो जाता है। पृथ्वी पर सभी जीव खुश हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें तपती गर्मी से कुछ पल के लिए राहत मिल जाती है। बादल भी आकाश में आंख मिचौली खेलते हैं। संपूर्ण बादल सूर्य को ढक लेते हैं। पूरा वातावरण आनंदमय हो जाता है।

२.७. बारिश आने वाली है। इस बात का अनुमान तुम किस तरह लगाते हो ?

उत्तर: जब आसमान को काले बादल घेर लेते हैं। सूरज का प्रकाश धीमा हो जाता है और बादल अपनी हलचल तेज कर दे तब लगता है बारिश आने वाली है।

२.८. बादलों के बरसने के बाद तुम्हें आस-पास कैसा बदलाव नजर आता है? लिखो।

उत्तर: बादलों के बरसने के बाद पूरा मौसम सुहाना हो जाता है। आस-पास तालाब, सरोवर, पेड़-पौधें, वृक्ष को देखने से लगता है खुशी से झूम उठे हो। चारों ओर का वातावरण स्वच्छ हो जाता है।

Read More : मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (maine pakshi uda diye question answer class 5)

३. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ अपने शब्दों में लिखो।

१. चातक, मोर, पपीहा नाचे

उत्तर: दूर से काले बादल को देखकर चातक, मोर, पपीहा खुशी से नाचने लगते हैं।

२. देख दूर से आते बादल

उत्तर: इस आशा में नाचने लगते हैं कि अब वर्षा होगी।

३. जंगल में मंगल हो जाते

उत्तर: जंगल में आनंद का वातावरण छा जाता है।

४. जब नभ पर छा जाते बादल ।

उत्तर: आसमान में छाये बादल देखकर सब खुश हो जाते हैं।

४. दिए गए शब्दों का वर्ण विच्छेद करो।

  [शीतल, धनुष, गोरे, धरती, प्यास]
शीतल : श्+ई+त्+अ+ल्+अ
धनुष : ध्+अ+न्+उ+ष्+अ
गोरे : ग्+ओ+र्+र्+ए
धरती : ध्+अ+र्+अ+त्+ई
प्यास : प्+य्+आ+स्+अ

Read more: आकाश वाले दो मित्र प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Aakash wale do Mitra questions answer class 5)


५.निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो।

  [मंगल, गर्जन, मोर, प्यास, पाठ]
मंगल: भगवान सबका मंगल करते हैं।
गर्जन: बादल की को गर्जन से मैं डर जाता हूं।
मोर: बादल के गरज सुन मोर खुशी से नाचने लगती है।
प्यास: मुझे प्यास लगी है।
पाठ: शिक्षक ने कहा सभी विद्यार्थी अपना पाठ याद करेंगे।

६. बेमेल को गोल घेरो तथा पास में लिखो।

चातक, पपीहा, बैल, मोर : बैल
बादल, घटा, मेघ, घन : घटा
द्वीप, नदी, तालाब, समुद्र : द्वीप

७. निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची लिखो।

मोर : मयूर, नीलकंठ, सारंग।
नभ : आकाश, आसमान, गगन।
जग : संसार, संसार, विश्व।

८. निम्न शब्द पहेली से ‘बादल’ के पर्यायवाची शब्दों को खोजकर लिखो। एक लिख दिया गया है।

उत्तर: मेघ, जलद, घन, नीरद।

 

९. शब्द जाल में विशेषण शब्दों को चुनकर घेरो और उन्हें पास में लिखो ।

उत्तर: शीतल, गहरा, गोरा, काला, नमी, घना।

१०. संज्ञा और विशेषण की तीन जोड़ियाँ पाठ से चुनकर लिखो। जैसे- गोरे, वृक्ष ।

उत्तर: गोरे बादल, काले बादल, तपती धरती, सूखे वृक्ष।

 

११. कविता की इन पंक्तियों से क्रिया शब्द चुनकर लिखो।

११.१. शीतल पवन चलाते बादल

उत्तर: चलाते

११.२.जब नभ पर छा जाते बादल

उत्तर: छा जाते

११.३.इतना नीर बहाते बादल

उत्तर: बहाते

११.४.पहला पाठ पढ़ाते बादल

उत्तर: पढ़ाते

यह लेख badal kavita question answer class 5 (बादल कविता के प्रश्न उत्तर class 5) आप सभी को कैसे लगा तथा किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या कोई सवाल हो तो हमें comments करके बताये।

Leave a Comment