मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (maine pakshi uda diye question answer class 5)

आप सभी का इस आर्टिकल में मैं स्वागत करता हूं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 को पढ़ने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल बोर्ड के सरकारी विद्यालय से लिया गया है जिसमें लेखक पशु पक्षियों के प्रति उदार और दयालु स्वभाव को व्यक्त किया गया है जब उनके मंझली भाभी लेखक के मना करने के बावजूद भी चार खूबसूरत पक्षियों को पिंजरे में कैद कर खुश हुआ करती थी तूने का को बहुत ही बुरा लगता था और उन्हें आजाद करने का अवसर ढूंढते रहता था एक दिन अवसर पाते सभी पक्षियों को पिंजरे के कैद से आजाद कर देता है और बहुत डांट खाने के बावजूद भी खुश रहता है उन्हें अपने किये पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं होता क्योंकि उसने कुछ गलत नहीं किया था। तो आये बिना किसी देरी के मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (maine pakshi uda diye question answer class 5) के बारे में पढ़ें।

१. संक्षेप में उत्तर दो।

१.१. मोहल्ले के लड़के छतों पर क्या करते थे?

उत्तर: मोहल्ले के लड़के छतों पर पतंग उड़ाते थे।
१.२. लेखक ने किससे पक्षी न लाने की विनती की थी?
उत्तर: लेखक ने मंझली भाभी से पक्षी न लाने की विनती की थी।

१.३. लेखक का मन खिन्न क्यों हो जाता था ?

उत्तर: लेखक का मन चिड़ियों को पिंजरे में बंद देखकर खिन्न हो जाता था।

१.४. लेखक ने पिंजरे का दरवाजा किस लिए खोल दिया था ?

उत्तर: लेखक ने पिंजरे का दरवाजा इस लिए खोल दिया क्योंकि वे पक्षियों को आजाद करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने पिंजरे का दरवाजा खोल पक्षियों को आसमान में उड़ा दिया।

१.५. लेखक को किसने डाँटा ?

उत्तर: लेखक को उनके मंझली भाभी के साथ ही साथ घर के सभी सदस्यों ने डाँटा।

१.६. पक्षियों को आजाद कर देने के बाद लेखक को क्या मिला?

उत्तर: पक्षियों को आजाद कर देने के बाद लेखक को बहुत खुशी मिली।

मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (maine pakshi uda diye question answer class 5)

२. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

२.१. पक्षियों को उड़ता देखकर लेखक को क्या लगता था ?

उत्तर: पक्षियों को आसमान में उड़ते देख लेखक को खुशी मिलती थी उन्हें लगता था कि पक्षी रंग-बिरंगे पतंगों के साथ होड़ लगा रहे हो कि कौन ऊंचा उड़ता है। कई बार डार की डार उड़ती दिखाई देती थी। आसमान में उड़ते पक्षी लेखक को बहुत भाते थे।

२.२. बंद पिंजरे में पक्षी क्या करते रहते थे ?

उत्तर: बंद पिंजरे में पक्षी चीखते चिल्लाते और पिंजरे से बाहर आने के लिए अपने पंखों को फड़-फड़ाते रहते थे।

२.३. पड़ोस की औरतों ने चिड़ियां देखकर क्या कहा ?

उत्तर: पड़ोस की औरतों ने चिड़ियों को देखकर कहा वाह! कितनी सुंदर चिड़िया है।

२.४. भाभी ने लेखक को किस बात के लिए डाँटा ?

उत्तर: लेखक के मना करने के बावजूद भी मंझली भाभी चार रंग बिरंगी चिड़िया लेकर आई। जब लेखक ने पिंजरे में बंद चिड़ियों को देखकर अपनी भाभी से कहा कि वह चिड़ियों पर अत्याचार कर रही हैं। इन प्राणियों ने आपका क्या बिगाड़ा है जो इन्हें कैद कर पिंजरे में डाल दिया है? इस बात पर भाभी ने लेखक को डांटते हुए कहा,”छोटा मुंह बड़ी बात नहीं करते। अपनी उम्र तो देखो! जाओ, छत पर तुम्हारे मित्र पतंग उड़ा रहे हैं। तुम भी उड़ाओ।”

२.५. अवसर मिलते ही लेखक ने क्या किया ?

उत्तर: अवसर मिलते ही लेखक ने पिंजरे में बंद पक्षियों का दरवाजा खोलकर चिड़ियों को पकड़ा और आसमान में उड़ा दिया।

२.६. पक्षियों को आजाद कर लेखक को कैसा लग रहा था?

उत्तर: पक्षियों को आजाद करने के कारण भाभी और बाकी घर वाले लेखक पर बहुत गुस्सा हुए लेकिन लेखक को इस बात का जरा भी बुरा नहीं लगा क्योंकि वे पक्षियों को आजाद कर बहुत ज्यादा खुश थे।

२.७. लेखक क्या सोच रहे थे ?

उत्तर: लेखक सोच रहा था कि काश मैं उन पक्षियों को भी निकाल पाता जो अन्य लोगों के घरों में लटके पिंजरे में बंद थे उन्हें भी आजाद कर पाता।

२.८. लेखक ने पक्षी को आजाद कर किस तरह का कार्य किया ?

उत्तर: लेखक ने पक्षी को आजाद कर भलाई का कार्य किया।

२.९. लेखक को पिंजरे में बंद पक्षी अच्छे नहीं लगते थे।इससे लेखक के स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर: लेखक को पिंजरे में बंद पक्षी अच्छे नहीं लगते थे इससे लेखक का पता चलता है कि वह आजादी प्रिय, उदार और दयालु स्वभाव के हैं।

२.१०. हमें पशु-पक्षियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ?

उत्तर: हमें पशु पक्षियों के साथ दयालुता का व्यवहार करना चाहिए। हमें पशु पक्षियों को कभी भी कैद नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें चोट पहुंचाना चाहिए यदि जरूरत पड़े तो हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए और उन्हें खाना भी देना चाहिए। पशु पक्षी बोल नहीं पाते हैं लेकिन हमें उनकी दु:ख-दर्द को समझनी चाहिए।

Read More: ओलम्पिक खेल question answer class 5 (Olympic khel question answer class 5)


३. कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

1. आस-पास के घरों की______ एक दूसरे से सटी हुई थी। (छतें / खिड़कियाँ)

उत्तर : खिड़कियाँ

2. मँझली_________ को पक्षी पालने का शोक था। (काकी/भाभी)

उत्तर : भाभी

3. लेखक अपने घर में सबसे___________बालक था। (बड़ा/छोटा)

उत्तर : छोटा

4. लेखक के मित्र छत पर_______उड़ा रहे थे। (पतंग /पक्षी)

उत्तर : पतंग

5. भाभी ने परिवार के अन्य लोगों से मेरी_________की (शिकायत/ बड़ाई)

उत्तर : शिकायत

4. सही विकल्प के सामने सही का (✓) निशान लगाओ :

1. हर घर के बरामदे में क्या लटके रहते थे?

(i) पतंगें ( )
(ii) पिंजरे ( )
(iii) पक्षी ( )
उत्तर : (ii) पिंजरे (✓)

4.2. भाभी किनके साथ बाजार गई थी?

(i) लेखक के साथ ( )
(ii) अपनी सहेलियों के साथ ()
(iii) अकेली ( )
उत्तर : (ii) अकेली (✓)

4.3. जब भाभी घर लौटी पिंजरा खाली देख

(i) खुश हुई
(ii) गुस्सा हुई ( )
(ii) रोने लगी ()
उत्तर : (i) गुस्सा हुई (✓)

4.4. किसकी आवाज सुनकर मन खिन्न हो जाता था?

(i) भाभी की ( )
(ii) पड़ोसियों का ( )
(iii) पक्षियों की ( )
उत्तर : (iii) पक्षियों की (✓)

4.5. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है?

(i) भाभी चार चिड़ियाँ खरीदकर ले आई ( )
(ii) भाभी चार चिड़ियाँ पकड़कर ले आई ()
(iii) भाभी चार चिड़ियाँ माँग कर ले आई ()
उत्तर : (i) भाभी चार चिड़ियाँ खरीदकर ले आई। (✓)


5. निम्नलिखित शब्दों का बहुवचन रूप लिखो :

उत्तर : i. पतंग – पतंगें                 ii. छत – छतों

iii. पिंजरा – पिंजरों              iv. चिड़िया – चिड़ियाँ

v. औरत – औरतें                       vi. सहेली -सहेलियाँ

6. निम्नलिखित शब्दों की बर्तनी को शुद्ध करके लिखो –

उत्तर:    i. वचपन – बचपन          ii. रूआसा – रूआँसा

iii. जोड़ा – जोड़ा           iv. दरवाजा – दरवाजा

v. बिनती – विनती          vi. स्वयं – स्वयं

7. सही विकल्प चुनकर उसके सामने सही (✓) का निशान लगाओ :

7.1. इनमें से कौन-सा समूह समानार्थी शब्दों का समूह है।

(i) पंख पंख चिड़िया ( )
(ii) पक्षी, चिड़िया, गोरैया ( )
(iii) पक्षी, पंछी, चिड़िया (✓)

7.2. छोटी का विलोम शब्द –

(i) बड़ा ( )
(ग) बड़े ( )
(ii) बड़ी (✓)

7.3. आकाश में_________उड़ रहे थे। इस वाक्य में रिक्त स्थान में भरा जाने वाला शब्द है :-

(i) पक्षी (✓)
(ii) चिड़िया ( )
(iii) पक्षियाँ ( )

इसे भी पढ़िए: मूर्ख मगरमच्छ की कहानी Question Answer Class 5

8. बिखरे शब्दों को जोड़कर वाक्य बनाओ।

1. के / लड़के / पतंग / उड़ाते / मोहल्ले/पर/ छतों

उत्तर: मोहल्ले के लड़के छतों पर पतंग उड़ाते हैं।

2. सुंदर / चिड़ियाँ / वाह!/ कितनी/ हैं

उत्तर : वाहा ! चिड़ियाँ कितनी सुन्दर हैं।

3. अत्याचार / पर / कर / रही / इन /है/ पक्षियों / आप

उत्तर : आप इन पक्षियों पर अत्याचार कर रही हैं।

4. दिन / अवसर / मिल/ एक/ ही/ गया।

उत्तर: एक दिन अवसर मिल ही गया।

9. पाठ से क्रिया पद वाले (शब्द) वाले दो वाक्यों को चुनकर लिखो। 

उत्तर : वे कई दिनों से कुछ पक्षी लाने की बात कह रही थीं। आप इन पक्षियों पर अत्याचार कर रही हैं।

 

10. पाठ से पाँच सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखो :

उत्तर: उन, हमारा, उनकी, मुझे, वे

11. निम्नलिखड़त शब्द युग्मों का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।
उत्तर:

  • रंग-बिरंगी:- रंग-बिरंगी पक्षी ने मन मोह लिया है।
  • एक-दूसरे :- हमें एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
  • चीखते-चिल्लाते:- पक्षी पिंजड़े में चीखते-चिल्लाते थे।
  • देखा-देखी:- देखा-देखी पाप देखा देखी पुण्य होता है।

12. निरीक्षण करो।

उत्तर : सुबह जल्दी उठो और अपने आस-पास के किसी बाग या पार्क में जाओ। वहाँ है कि कितने प्रकार की चिड़ियाँ आती हैं। उनके रूप रंग आदि के बारे में कक्षा में बताओ।

Leave a Comment