मूर्ख मगरमच्छ की कहानी Question Answer Class 5 (murkh magarmach ki kahani question answer class 5)

murkh magarmach ki kahani question answer class 5

आप सभी का इस आर्टिकल में मैं स्वागत करता हूं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मूर्ख मगरमच्छ की कहानी Question Answer Class 5 को पढ़ने जा रहे हैं जो पश्चिम बंगाल बोर्ड के सरकारी विद्यालय से लिया गया है इस  कहानी में सियार की चतुरता और मगरमच्छ की मूर्खता को दिखाया गया  जिसमें मगरमच्छ अपनी ही मूर्खता के कारण सियार से तीन बार  ठगा है।  तो आये बिना किसी देरी के मूर्ख मगरमच्छ की कहानी Question Answer Class 5  (murkh magarmach ki kahani question answer class 5) के बारे में पढ़ें।

१. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में लिखो।

१.१. उन उभयचर प्राणियों के नाम लिखो जिन्हें तुम जानते हो।

उत्तर: उभयचर प्राणियों के नाम- कछुआ, मेंढक, मगरमच्छ, घोंघा।

१.२. सरककर चलने वाले कुछ प्राणियों के नाम लिखो जिन्हें तुम जानते हो।

उत्तर: सांप, केंचुआ।

१.३. बच्चों हेतु लिखी गई पशु-पक्षियों की कहानियों में सबसे चालाक प्राणी तुम किसे समझते हो ?

उत्तर: बच्चों हेतु लिखी गई पशु-पक्षियों की कहानियों में सबसे चालाक प्राणी सियार को समझता हूं।

१.४. मिट्टी के नीचे होने वाली कुछ फसलों के नाम लिखो।

उत्तर: मिट्टी के नीचे होने वाली कुछ फसलों के नाम: आलू, मूली, सूरन, प्याज, गाजर, अदरक, लहसून,

१.५. धान के पौधे से हमें क्या मिलता है?

उत्तर: धान के पौधे से हमें चावल मिलता है।

Read More: मैंने पक्षी उड़ा दिए पाठ के प्रश्न उत्तर class 5 (maine pakshi uda diye question answer class 5)

१.६. मगरमच्छ और सियार से जुड़ी किसी और कहानी कुछ वाक्यों में लिखो ।

उत्तर: ऊपर की कहानी में हमने पढ़ा है कि मगरमच्छ तीनों बार धोखा खाया। उसकी इच्छा थी कि मैं सियार का दिल खाऊं। क्योंकि उसे लगता था कि सियार ने आलू, ईख खूब खाया है जिसके कारण उसका दिल भी खूब मीठा होगा। एक दिन उसने सियार बोला, हम तुम दोनों दोस्त हैं, चलो द्वीप के बीचों-बीच कुछ दिन वहां साथ रहेंगे। वहां खाने की बहुत सी वस्तुएं हैं। सियार उसकी बातों में आकर उसकी पीठ पर बैठ कर चल दिया। वहां पहुंचा तो मगरमच्छ बोला- मामा सियार मैं तुम्हारा दिल खाऊंगा। मामा सियार बात सोच और बोला-भांजे पहले क्यों नहीं बताया मैं अपना दिल वही रख कर आ गया। चलो मैं अपना दिल दे आता हूं। मूर्ख मगरमच्छ उसे बैठा कर वापस लाया। जैसे ही किनारे पर पहुंचा सियार भागते हुए बोला मूर्ख से दोस्ती नहीं करना चाहिए।

मूर्ख मगरमच्छ की कहानी Question Answer Class 5

२. ‘क’ स्तम्भ के साथ ‘ख’ स्तम्भ को मिलाकर देखो। 

क                                                ख 

१. मगरमच्छ                              १. जंगल

२. सियार                                  २. नदी

३. आलू                                     ३. खेत

४. गन्ना                                      ४. पुआल

५. गाय                                      ५. चीनी

उत्तर:  १ => २

२  => १

३  => ३

४  => ५

५  => ४

Read More : अमृत वाणी कविता Question Answer Class 5 

३. कहानी के घटनाक्रमों को सजाकर लिखो :

३.१. अतः उसने सियार को ठगने की नीयत से कहा कि, “पौधे का ऊपरी हिस्सा लेकिन मेरा और निचला हिस्सा तुम्हारा।’
३.२. मगरमच्छ और सियार दोनों मिलकर खेती करने गए। किसकी खेती करेंगे? आलू की खेती।

३.३. अबकी बार गन्ने की खेती हुई। मगरमच्छ ऊपरी हिस्से को लेकर उसे चबाकर देखा बहुत नमकीन लगा ।

३.४. इसके बाद धान की खेती हुई। मगरमच्छ ने निचले हिस्से को पाकर समझा कि वह बहुत ठगा गया है।

३.५. मगरमच्छ ने सियार से कहा, “नहीं भाई, तुम्हारे साथ अब और मैं खेती करने नहीं जाऊँगा, तुम बहुत उगते हो।”

उत्तर:  [ 2, 1, 4, 3, 5]

३.२. मगरमच्छ और सियार दोनों मिलकर खेती करने गए। किसकी खेती करेंगे? आलू की खेती।

३.१. अतः उसने सियार को ठगने की नीयत से कहा कि, “पौधे का ऊपरी हिस्सा लेकिन मेरा और निचला हिस्सा तुम्हारा।’

३.४. इसके बाद धान की खेती हुई। मगरमच्छ ने निचले हिस्से को पाकर समझा कि वह बहुत ठगा गया है।

३.३. अबकी बार गन्ने की खेती हुई। मगरमच्छ ऊपरी हिस्से को लेकर उसे चबाकर देखा बहुत नमकीन लगा ।

३.५. मगरमच्छ ने सियार से कहा, “नहीं भाई, तुम्हारे साथ अब और मैं खेती करने नहीं जाऊँगा, तुम बहुत उगते हो।”

४. खाली स्थानों को पूरा करो:

४.१.______और_______दोनों मिलकर खेती करने गए।
उत्तर: सियार, मगरमच्छ
४.२. उसने सोचा आलू शायद उस पौधे का_________ होगा।
उत्तर: ऊपरी
४.३. सियार धान समेत पौधे के _________ काट कर ले गया।
उत्तर: धन
४.४. आपकी बार________ की खेती हुई।
उत्तर: गन्ने
४.५. सियार मिट्टी से सब_________निकाल कर अपने घर ले गए।
उत्तर: आलू

५. पास वाली टोकरी से शब्दों को खोज कर समान अर्थ वाले शब्दों को बगल में लिखो।

i. खेती – कृषि                            ii.  गन्ना – ईख
iii. ऊपरी हिस्सा – शीर्ष भाग        iv. मिट्टी – मृत्तिका

६. वाक्यों को पूरा करो।

६.१.’मूर्ख मगरमच्छ की कहानी पढ़कर मुझे लग रहा है कि सचमुच वह ____था।
उत्तर: मूर्ख
६.२. कहानी का सियार वास्तव में बहुत________है।
उत्तर: चालाक
६.३. कहानी में मगरमच्छ कुल ________बार ठगा गया है। पहली बार ठगाया, क्योंकि________। दूसरी बार ठगे जाने का कारण है_________उसके बाद फिर_________नहीं जानने के कारण वह ठगा गया।
उत्तर: तीन, आलू की खेती हुई, धान की खेती हुई, ईख के बारे में
६.४. सियार बार-बार (हमेशा) फायदे में रहा, क्योंकि ___________
उत्तर: वह चालाक था।

Read More: बादल कविता के प्रश्न उत्तर class 5 (badal kavita question answer class 5)

७. वाक्यों के रंगीन शब्दों में कौन किस तरह का शब्द है, लिखो।

७.१. मगरमच्छ और सियार मिलकर खेती करने गए।     उत्तर: संज्ञा
७.२. उसने सोचा आलू शायद उस पौधे का फल होगा।    उत्तर: सर्वनाम
७.३. अच्छा अगली बार देखूँगा ।   उत्तर: क्रिया
७.४. सोचा है, मिट्टी खोदकर सब धान निकाल लूँगा । उत्तर: क्रिया
७.५. इस बार मुझे निचला हिस्सा लेना होगा।  उत्तर: विशेषण

८. सही कथनों के आगे निशान (✓) और गलत कथनों के आगे (X) निशान दो।

८.१. कहानी का मगरमच्छ बहुत ही चालाक और चतुर था   (X)
८.२. मगरमच्छ सियार को ठगना चाहता था।  (✓)
८.३. आलू की खेती में निचले हिस्से को पाकर सियार ठगा गया।   (X)
८.४. धान की खेती के समय मगरमच्छ को फसल का ऊपरी हिस्सा मिला।    (X)
८.५. मगरमच्छ गन्ने के पौधों को घर ले जाकर आराम से खाने लगा।    (X)

९. वाक्य  बनाओ:- 

९.१. ऊपरी हिस्सा: रवि  के हाथ में ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है।

९.२. निचला हिस्सा: आलू का निचला हिस्सा ठीक होता  है।

९.३. खेती: भारत में अधिक लोग खेती करते हैं।

९.४. नमकीन: मुझे नमकीन ज्यादा पसंद है।

१०. विपरीतार्थक शब्द :- 

फायदा – नुकसान

मीठा – खट्टा

नीचे – ऊपर

काम – बेकाम

मजा – बेमजा

११. उपेन्द्रकिशोर रायचौधुरी (१८६३-१९१५) – वर्तमान बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के ममुयाय नामक स्थान में इनका जन्म हुआ था। उन्होंने शिशु तथा किशोरों हेतु उपयोगी भाषा में कविताएँ, कहानियाँ, उप- कथाएँ, मनोरंजक तथा वैज्ञानिक कहानियों की बांग्ला भाषा में रचनाएं की हैं। उनकी रचनाओं में बच्चों की रामायण’, “बच्चों का महाभारत”, “सेकालेर कथा”, “टुनटुनीर बोई”, “गुपी-गाइन बाघा वाइन’ प्रसिद्ध हैं। १९१३ ई. में उन्होंने बाल पत्रिका “संदेश” प्रकाशित किया। संगीत तथा चित्र कला में भी वे पारगंत थे। उनकी संतानों में सुखलता राव, पुण्यलता चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सुविनय राय और पौत्र सत्यजीत राय सभी बांग्ला शिशु बाल-साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकारों में से हैं। प्रस्तुत पाठ की कहानी उनकी बांग्ला पुस्तक “टुनटुनीर बोई” से ली गई रचना का हिंदी अनुवाद है।

११.१ उपेन्द्रकिशोर द्वारा लिखित दो प्रसिद्ध पुस्तकों के नाम लिखो।

उत्तर: बच्चों की रामायण, बच्चों का महाभारत।

११.२ उन्होंने बच्चों की कौन सी पत्रिका प्रकाशित की थी?

उत्तर: उन्होंने बच्चों की ‘संदेश’ पत्रिका प्रकाशित की थी?

११.३ उनकी संतानों में शिशु- साहित्यकार के रूप में कौन-कौन अति परिचित हैं ?

उत्तर: उनकी संतानों में शिशु- साहित्यकार के रूप में सुखलिया राव, सुकुमार राय अति परिचित हैं।

इसे भी पढ़िए: रेलगाड़ी कविता के प्रश्न उत्तर class 5 

१२. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो :

१२.१ कहानी में कौन-कौन खेती करने गए ?

उत्तर: कहानी में मगरमच्छ और सियार खेती करने गए ।

१२.२ उन्होंने कौन-कौन सी फसलों की खेती की ?

उत्तर: आलू , धान और गन्ना की खेती की।

१२.३ खेती करने में किसे फायदा और किसे नुकसान हुआ ?

उत्तर: खेती करने में सियार को फायदा और मगरमच्छ को नुकसान हुआ

१२.४ गन्ने की खेती के समय सियार को ठगने के लिए मगरमच्छ ने कौन सी शर्त रखी थी ?

उत्तर: गन्ने की खेती के समय सियार को ठगने के लिए मगरमच्छ ने अपने लिए ऊपरी हिस्सा देने की शर्त रखी थी।

१२.५ ” मूर्ख मगरमच्छ की कहानी’ में मगरमच्छ ने सियार को ‘तुम बहुत ठगते हो’ कहकर दोष लगाने के बाद भी, वास्तव में वह अपनी मूर्खता के कारण ही बार-बार ठगा गया।” -कहानी को पढ़ने के बाद यदि ऐसा ही लगता है, तो क्यों ऐसा लगा, इसे बताने के लिए कहानी से खोजकर तीन वाक्य लिखो।

उत्तर:
१. पौधे का ऊपरी हिस्सा मेरा और निचला हिस्सा तेरा।
२. लेकिन इस बार मैं ऊपरी हिस्सा नहीं लूंगा। इस बार निचला हिस्सा देना होगा।
३. इस बार तुम्हें ऊपरी हिस्सा नहीं लेने दूंगा, पूरी ऊपरी हिस्सा मैं ही ले जाऊंगा।

Leave a Comment