Importance of Teacher in Hindi, शिक्षक का महत्व
शिक्षक हमारे जीवन की नींव होते हैं। वे न केवल हमें अक्षर ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर हमें सही दिशा दिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को गढ़ता है, हमारी सोच को आकार देता है और हमें बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। जैसे दीपक स्वयं जलकर दूसरों को रोशनी देता है, वैसे ही शिक्षक भी अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशमय बनाते हैं।
शिक्षक की अवधारणा
शिक्षक क्या होता है या शिक्षक किसे कहते हैं इसका सीधा सा जवाब है कि जिससे हम कुछ भी सीखते हैं। जिससे हमें प्रेरणा मिलती है। जो हमें सही राह की ओर चलने के लिए सही मार्ग दिखाता है। वे सभी शिक्षक कहलाते हैं। शिक्षक को हम कई नामों से जानते हैं अध्यापक, Teacher, गुरु, शिक्षक जैसे अनेकों नाम से हम उन्हें पुकारते हैं। इस संसार में जो कुछ भी है हम उनसे कुछ ना कुछ सीखते ही रहते हैं वे सभी हमारे शिक्षक हैं। चाहे वह छोटी सी छोटी जीव ही क्यों न हो या हमारा परिवार या समाज या हमारा स्कूल, हम जिसे कुछ भी सीखते हैं वह हमारा शिक्षक होता है एक अच्छे शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है जब एक बच्चा जन्म लेता है तो सबसे पहले उनकी मां ही उनकी शिक्षक होती है क्योंकि मां ही उन्हें चलना- फिरना, बोलना, उठना-बैठना, नैतिक शिक्षा, बड़ों का आदर करना सब कुछ सिखाती हैं। फिर वह थोड़ा बड़ा हो जाता है तो स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल चला जाता है वहां उन्हें अध्यापक या टीचर मिलते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि शिक्षक का महत्व हमारे जीवन में एक प्रकाश के समान है।
शिक्षक का अर्थ
शिक्षक के अर्थ को हम इस प्रकार से समझ सकते हैं
शि – जो शिखर तक ले जाएं।
क्ष – जिसके अंदर क्षमा की भावना हो।
क – दूसरों की कमी को जानकर उनकी कमियों को दूर करने वाला।
अर्थात् जो निस्वार्थ भाव से दूसरों को उनकी लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करें वहीं शिक्षक कहलाता है।
शिक्षक का महत्व:
1. सहनशीलता और मार्गदर्शन का प्रतीक
एक शिक्षक अपने अंदर के क्रोध, घृणा और अहंकार को त्यागकर पूरी सहनशीलता के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। वह हर परिस्थिति में शांति और संयम से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
2. ईश्वर का उपहार
शिक्षक वास्तव में ईश्वर द्वारा दिया गया वह वरदान हैं जो हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर, असफलता से सफलता की ओर ले जाते हैं। वे हमारे जीवन के हर संघर्ष में हमारे साथ खड़े रहते हैं।
3. ज्ञान और अनुभव का भंडार
एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह अपने जीवन के अनुभवों को भी छात्रों के साथ साझा करता है, जिससे वे जीवन के संघर्षों के लिए तैयार हो सकें।
4. अनुशासन और आत्मनिर्भरता की शिक्षा
शिक्षक छात्रों को जीवन में अनुशासन, समय का महत्व और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों से अवगत कराते हैं। ये गुण ही उन्हें सफल और सजग नागरिक बनाते हैं।
5. सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा
शिक्षक हमें समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे भ्रष्टाचार, छुआछूत, जातीय भेदभाव और ऊँच-नीच की भावना के खिलाफ जागरूक करते हैं। वे हमें सच्चा और निडर नागरिक बनाते हैं।
6. भविष्य निर्माण में सहायक
जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देता है, वैसे ही शिक्षक अपने शिष्यों को आकार देता है। वह छात्रों की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा में मोड़ता है और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाता है।
7. राष्ट्र निर्माण में भूमिका
एक शिक्षक न केवल छात्रों को शिक्षित करता है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। अच्छे शिक्षक ही अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, वकील और नेता तैयार करते हैं।
8. आत्मविश्वास का संचार
शिक्षक विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं और उनमें आत्मविश्वास जगाकर उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं।
9. नैतिक मूल्यों की शिक्षा
शिक्षक हमें अच्छे और बुरे की पहचान कराते हैं। वे हमें ईमानदारी, दया, सहानुभूति, और सेवा जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हैं जो जीवन को सार्थक बनाते हैं।
10. सपनों को हकीकत में बदलने वाला मार्गदर्शक
एक शिक्षक की मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम होता है कि कोई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक या अधिकारी बनता है। शिक्षक ही उस नींव का कार्य करता है जिस पर जीवन की इमारत खड़ी होती है।
शिक्षक का महत्व संक्षेप में :
वैसे तो शिक्षक का महत्व हमारे जीवन के कण-कण में है उनके महत्व को हम आक नहीं सकते हैं फिर भी इनके महत्व को निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझने का प्रयास करेंगे-
१.शिक्षक अपने अंदर की क्रोध और घृणा को मिटा कर सहनशीलता और अच्छे व्यवहार के साथ हमारे जीवन में मार्गदर्शक के रूप में हमेशा खड़ा रहता है।
२.शिक्षक भगवान का दिया हुआ उपहार हैं जो हमें शिक्षित करते हैं और हमें सफलता की ओर ले जाते हैं।
३ शिक्षक ज्ञान और अनुभव के ज्ञानोदय का एक बड़ा स्रोत हैं।
४.वे छात्रों को अनुशासन और दृढ़ता के महत्व के बारे में सिखाते हैं।
५. शिक्षक समाज में भ्रष्टाचार, छुआछूत, जातीय भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना जैसे बुराइयों से बचने का उपाय बताता है।
६.कुम्हार अपने कला के माध्यम से मिट्टी को जिस आकार में ढालना चाहे वह उसे ढलता है ठीक उसी प्रकार गुरु भी अपने शिष्यों को अपने कला के माध्यम से उन्हे सही दिशा में लाता है और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाता हैं ।
७. शिक्षक एक अच्छे नागरिक तथा अच्छे राष्ट्रीय का निर्माता होता है। देशा का भविष्य बालक होते हैं और उन्हें सही पथ पर निरंतर अग्रसर करना शिक्षक का महत्व है।
८. शिक्षक अपने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को जगाता है ताकि वे अपने जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए सदा तत्पर रहते।
९. शिक्षक अच्छे और बुरे की पहचान कराता हैं।
१०.एक शिक्षक की मेहनत का ही परिणाम होता है कि कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर या वकील या अपने लक्ष्यों तक पहुंच पता है।
Read Also: शिक्षक दिवस पर निबंध (shikshak diwas par nibandh) कैसे लिखें