अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं akarmak kriya-अर्थ, पहचान, उदाहरण

अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं akarmak kriya-अर्थ, पहचान, उदाहरण, अकर्मक क्रिया (Intransitive verd)अकर्मक क्रिया(akarmak kriya) कैसे पहचाने –

अकर्मक क्रिया दो शब्दों से मिलकर बना है अ  + कर्म। यानी कि जिसमें कर्म का अभाव होता है अतः जिसमें सटीक कर्म या कार्य या काम का पता नहीं चलता है। वहां अकर्मक क्रिया होता है। क्रिया का अर्थ होता है किसी भी काम के करने या होने का पता लगना। इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते है:-
१. राम आम खाता है।
इस वाक्य में हम सिर्फ क्रिया और कर्म को समझने का प्रयास करेंगे क्योंकि अकर्मक क्रिया में यही दोनों का खेल है जैसे कि राम आम खाता है इस वाक्य में आम जो है वह कर्म है और खाता शब्द क्रिया है। इस वाक्य में कर्म शामिल है इसलिए यहां खाता शब्द सकर्मक क्रिया है क्योंकि यहां पर कर्म का पता चल रहा है। इसमें और एक बात ध्यान देने की आवश्यकता है कि इस वाक्य में क्रिया का सीधा संबंध कर्म पर पड़ रहा है न कि कर्ता(राम) पर।
अगर इस वाक्य में कर्म का अभाव होता और क्रिया का सीधा संबंध कर्ता पर पड़ता तो वहां अकर्मक क्रिया होता। जैसे:
१. राम खाता है।
इस वाक्य में कर्म का अभाव है केवल क्रिया(खाता या खाना) का ही पता चल रहा है इसलिए इस वाक्य में खाता शब्द अकर्मक क्रिया है। इस वाक्य में क्रिया का सीधा संबंध कर्ता पर पड़ रहा है यानी कि राम पर क्रिया का सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

अकर्मक क्रिया(akarmak kriya) कैसे पहचाने

अकर्मक क्रिया को हम इस प्रकार से भी पहचान सकते हैं:-

अकर्मक क्रिया के पहचान

अकर्मक क्रिया की पहचान करने के लिए क्या, किसे या किसको आदि प्रश्न करने से उनके उत्तर नहीं मिलते हैं तो वहां अकर्मक क्रिया होगा और यदि उन प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है तो यहां अकर्मक क्रिया न होकर सकर्मक क्रिया होगा।
जैसे:
सकर्मक क्रिया का उदाहरण
१.सुरेश ने राजू को मारा।
२. राम आम खाता है।
३. राकेश फुटबॉल खेल रहा है।
इन तीनों वाक्यों में क्या किसे किसको लगाकर प्रश्न करने पर उत्तर मिल जाते हैं जैसे-
१. सुरेश ने किसको मारा?
उत्तर : सुरेश ने राजू को मारा।
२. राम क्या खाता है?
उत्तर: राम आम खाता है।
३. राकेश क्या खेल रहा है?
उत्तर: राकेश फुटबॉल खेल रहा है।
इन तीनों का उत्तर क्या किसे किसको में से किसी से भी उत्तर मिल चुका है इसलिए यहां सकर्मक क्रिया है।

इसे भी पढ़े: Kriya in Hindi क्रिया की परिभाषा, भेद, और उदाहरण

ठीक इसी प्रकार अकर्मक क्रिया का उदाहरण:-
१.सुरेश ने मारा।
२. राम खाता है।
३. राकेश खेल रहा है।
इन वाक्यों में कर्म का अभाव है तथा इसे पहचानने के लिए हम क्या किसे किसको प्रश्नों को लगाकर प्रश्न करने पर इसका उत्तर नहीं मिलेगा इसलिए यहां अकर्मक क्रिया होगा। जैसे:-
१.सुरेश ने किसको मारा?
१.२.सुरेश ने किसे मारा?
१.३.सुरेश ने किसको मारा?
उत्तर: ???????
२. राम क्या खाता है?
२.१. राम किसको खाता है?
२.२. राम किसे खाता है?
उत्तर:?????
३. राकेश क्या खेल रहा है?
३.१. राकेश किसे खेल रहा है?
३.२. राकेश किसको खेल रहा है?
उत्तर:????

इन वाक्यों में हमें प्रश्नों का उत्तर नहीं मिल रहा है इसलिए यहां अकर्मक क्रिया है।
इस प्रकार हम अकर्मक क्रियाओं की पहचान कर सकते हैं।

१.akarmak kriya ko english mein kya kehte hain अकर्मक क्रिया को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

उत्तर : अकर्मक क्रिया को इंग्लिश में Intransitive verd कहते हैं।

 

२. अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर: जिन क्रियाओं में कर्म का फल सीधा करता पर पड़ता है या करता पर ही सीमित रहता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

या

जिन वाक्यों में कर्म का अभाव होता है तथा कर्म का सीधा प्रभाव कर्ता पर पड़ता है उसे ही अकर्मक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
मोर नाचता है।
इसमें नाचना क्रिया अकर्मक है। मोर कर्ता है नाचने की क्रिया उसी के द्वारा पूरी हो रही है अतः नाचने का फल भी सीधा मोर पर ही पड़ रहा है इसलिए इस वाक्य में नाचना क्रिया अकर्मक है।

३. वाक्य में कर्ता, कर्म और क्रिया किस क्रम में होते हैं?

उत्तर: वाक्य में सर्वप्रथम वाक्य का कर्ता आता है, तत्पश्चात कर्म अर्थात उसका पूरक आता है और अंत में क्रिया आती है। जैसे सीता ने गीत गाया में सीता कर्ता है, गीत कर्म और गाया क्रिया है।

इसे भी पढ़े: क्रिया विशेषण(adverb) किसे कहते है उसके भेद तथा उदाहरण

Leave a Comment