पुस्तकें असली मित्र हैं पाठ का Question Answer Class 5

पुस्तकें असली मित्र हैं पाठ का Question Answer Class 5 (Pustake Asali Mitra Hain Question Answer Class 5)

Contents show

१. संक्षेप में उत्तर दो:

१.१. पुस्तकें कैसी मित्र हैं?

उत्तर : पुस्तकें सच्चा एवं अच्छा मित्र हैं।

१.२. जीवन की बड़ी भूल क्या है?

उत्तर : जीवन की सबसे बड़ी भूल असली मित्रों से मुख मोड़कर नकली मित्रों को अपने जीवन में चुनना ही जीवन की सबसे बड़ी भूल है।

१.३. तुम अपना कितना समय खराब करते हो?

उत्तर : हम अपने दैनिक जीवन के अधिकांश समय को फिजूल के कामों में लगा कर खराब करते हैं।

१.४. क्या इसका कोई हिसाब रखते हो?

उत्तर : नहीं, हम इसका कोई हिसाब नहीं करते हैं।

१.५. पढ़ने के लिए कितने मिनट पर्याप्त है?

उत्तर : पढ़ने के लिए 30 से 60 मिनट पर्याप्त है।

१.६. गणित का सबसे बड़ा आचार्य कौन बना?

उत्तर : गणित के सबसे बड़ा आचार्य चार्ल्स फास्ट बने।

१.७. क्या तुम्हारे अन्दर ज्ञान की भूख या प्यास है?

उत्तर : हाँ,  मेरे अंदर ज्ञान की भूख और प्यास है।

१.८. ज्ञान का द्वार किनके लिए खुला है?

उत्तर : ज्ञान का द्वार सभी मनुष्यों के लिए खुला है।

१.९. हमे कौन-सी आदत डालनी चाहिए?

उत्तर : हमें स्वाध्याय करने एवं समय का सदुपयोग करने की आदत डालनी चाहिए।

२. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में लिखो:-

२.१ . मनुष्य क्या है? और उसे क्या चाहिए?

उत्तर : मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है उसे अच्छे मित्र चाहिए क्योंकि अच्छे मित्र के बिना जीवन शून्य हो जाता है।

२.२. .असली मित्र कहाँ मिलेंगे?

उत्तर : असली मित्र पुस्तकालय में मिलेंगे, जो कभी धोखा नहीं देंगे।

२.३. हमें अपने जीवन में कौन-सी भूल नहीं करनी चाहिए?

उत्तर : हमें अपने जीवन में असली मित्रों को छोड़ नकली मित्रों को चुनने तथा समय के दुरुयोग करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

२.४. तुम्हारे अनुसार समय नष्ट नहीं करने के कौन-कौन तरीके हैं?

उत्तर : हमारे जीवन में समय का सबसे बड़ा महत्व है और इसे हमें व्यर्थ ही नहीं गवाना चाहिए।  हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और सभी कार्यों को उचित समय में पूरा करना चाहिए। चाहे वह पढ़ाई हो या अन्य कार्य सभी से लिए निर्धारित समय हो।

२.५. समय नष्ट करने का सबसे बड़ा कारण क्या हो सकता है?

उत्तर : समय नष्ट करने का सबसे बड़ा कारण आलस है। जो मनुष्य को कोई भी काम सही समय पर करने नहीं देता है।

२.६. लांगफैलो ने कौन सा कार्य और कितने समय में कर डाला?

उत्तर : लांगफैलो ने जितने में कॉफी उबलती थी उतने समय का उपयोग कर एक किताब का अनुवाद कर दिया।

२.७. ज्ञान की भूख और प्यास हमें क्या लाभ दिलाती है?

उत्तर : ज्ञान की प्यास और भूख हमें सफल एवं महान बना देती है।

२.८. हमें अच्छी पुस्तकें ही पढ़नी चाहिए, क्यों?

उत्तर : अच्छी पुस्तकें पढ़ने से हमारे ज्ञान बढ़ ने के साथ ही साथ हमें सही दिशा एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है। पुस्तकें पढ़ने से आनंद भी आता है।

२.९. स्वाध्याय क्या है? इससे क्या मिलता है ?

उत्तर : स्वयं अध्ययन करना या पढ़ना स्वाध्याय कहालाता है। स्वाध्याय मन का भोजन है, अगर कोई इसे नियमित रूप से करता है, तो इससे हमें ज्ञान, आनन्द एवं सफलता मिलता है।

२.१०. संसार में हमें अपना काम किस प्रकार करना चाहिए?

उत्तर : संसार में हमें अपना काम सोच-विचार करके ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए।

Read More: दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के प्रश्न उत्तर कक्षा 5 (Dainik jeevan me atmaraksha questions answer class 5)

३. अच्छे और बुरे मित्र के गुणों की एक तालिका बताओ :-

उत्तर :

अच्छा मित्र  बुरा मित्र 
१. अच्छा मित्र कभी धोखा नहीं देता है। १. बुरा मित्र कभी भी धोखा दे सकता है।
२. अच्छा मित्र सही रास्ते पर ले जाता है। २. बुरा मित्र गलत रास्ते पर ले जाता है।
३. अच्छा मित्र हमारे बुरे समय में हमारे साथ खड़ा रहता है। ३. बुरा मित्र बुरे समय में साथ छोड़ कर भाग जाता है।
४. अच्छा मित्र अच्छी बातें  सिखाता है। ४. बुरा मित्र को अच्छी बातें पसंद नहीं आता।
५. अच्छा मित्र गलत कामों को करने से रोकेगा। ५. बुरा मित्र गलत काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा ।

 

४. पुस्तकों से प्रेम रखने वाले लाभों की एक सूची बनाओ

उत्तर :

(1) समय का सदुपयोग होता है।

(2) पुस्तकें पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है।

(3) आनन्द बढ़ता है।

(4) अच्छी सीख मिलती है।

(5) किताबों के द्वारा बुरी आदतों से छुटकारा मिलता है।

 

५.  विभिन्न कार्यों में खर्च किए गए अपने समय का परिणाम लिख किसमें अधिक, किसमें कम खर्च किए बताओ?

५.१. उपयोगी कार्य में लगाए गए समय का परिणाम?

उत्तर : 8 घण्टे 30 मिनट

५.२. गैरजरूरी कार्य में लगाए गए समय का परिणाम?

उत्तर : 4 घण्टे 30 मिनट।

५.३. पुस्तकों के साथ बिताए गए समय का परिणाम?

उत्तर : 1 घण्टे 30 मिनट ।

Read More: दादी अम्मा कविता का प्रश्न उत्तर class 5 ( Dadi amma kavita ka questions answer class 5)

६. विलोम शब्दों द्वारा वाक्य के खाली स्थान को भरो।

६.१. हमें मित्रों से मुख मोड़कर _________ मित्रों को नहीं सुनना चाहिए।

उत्तर : नकली

६.२. अच्छा मित्र हमें ______ पर नहीं ले जाकर सही रास्ता दिखाएगा।

उत्तर : गलत रास्ते

६.३. रात सोते बीत जाती है और__________ बैठे- बैठे बीता देते हैं?

उत्तर : दिन

६.४. अच्छी पुस्तकें हमें _______ पान कराती है तथा बुरी पुस्तकें हमें _______पान कराती हैं।

उत्तर : अमृत, विष

Read More: ईदगाह कहानी का प्रश्न उत्तर class 5 ( idgah kahani ka question answer)

७. वाक्य बनाओ –

  1. असली – पुस्तकें असली मित्र है।
  2. महत्व – हमें सभी की बातों को महत्व देनी चाहिए।
  3. मंजिल – हमें अपने मंजिल से नहीं भटकना चाहिए।
  4. महान- हमारा भारत देश महान है।

८. सही विकल्प सही (✓) का चिह्न लगाओ:

८.१. स्वास्थ्य क्या है?

  1. मन की आत्मा 
  2. मन की भूख
  3. मन का भोजन (✓)
  4. मन बहलाव

८.२. हमें अध्ययन किस प्रकार करना चाहिए?

  1. अनियमित रूप से
  2. जैसे तैसे
  3. जब-तब
  4. नियमित (✓)

८.३. पढ़ने का नशा कैसा होता है?

  1. विष पान जैसा
  2. जल पान जैसा
  3. खान पान जैसा
  4. अमृत पान जैसा (✓)

९. प्रत्येक खाने में दिए गए अक्षरों से शुरू होने वाली कितने शब्द तुम सोचकर लिख सकते हो । उनसी सूची बनाओ। दस शब्द पर ‘अच्छा’ बीस शब्द लिखने पर ‘बहुत अच्छा’ तथा बीस से ज्यादा लिखने पर ‘उत्कृष्ट’ माना जाएगा। एक उदाहरण दे दिया गया है।

आ  सु  वि 
१. आम १. सुख १. विद्या
२. आदमी २. सुर २.  विचार
३. आदेश ३. सुविचार ३.  विकास
४. आलोक ४. सुंदर ४. विक्रम
५. आमदनी ५. सुमन ५. विद्यालय
६. आधुनिक ६. सुदर्शन ६.  विवाद
७. आसली ७. सुगंध ७. विवेक
८. आकाश ८. सुझाव ८. विश्राम
९.  आप ९.  सुपात्र ९.  विकार
१०.  आदर्श १०. सुगम १०. विचित्र
११. आना ११.  सुधा ११. विदाई
१२. आज १२. सुबह १२. विज्ञान
१३.  आग १३.  सुप्रीम १३. विश्व
१४.  आरती १४. सुकून १४. विनती
१५.  आठ १५.  सुगम १५. विनोद
१६. आघात १६. सुनना १६. विनय
१७. आपत्ति १७. सुरक्षा १७. विनम्र

१०. सही कारक चिह्नों से वाक्य पूरे करो:

(में, से, पर, के, का, की, के, लिए, पर, ने, की, के, साथ, के द्वारा, रे, रो, हे, अरे,)

उत्तर :

  1. आओ, आज अच्छे मित्रों की खोज करें।
  2. जो बुरे रास्ते पर ले जाए उसे मित्र नहीं मानना चाहिए।
  3. अच्छे साथी के बिना जीवन शून्य हो जाता है।
  4. तुम्हारे इस कथन में कोई तथ्य नहीं है कि तुम्हारे पास पढ़ने का समय नहीं है।
  5. ज्ञान की उसी प्यास ने बुद्धि ज्ञान प्राप्त करने के लिए दी है।
  6. मनुष्य को परमात्मा ने बुद्धि ज्ञान प्राप्त करने के लिए दी है।
  7. सबकी बात सुननी चाहिए, पर सोचना अपनी बुद्धि से चाहिए।

 

जिस रूप में संज्ञा या सर्वनाम का संबंध क्रिया तथा वाक्य के अन्य शब्दों से जाना जाए वे कारक कहलाता है। ( वाक्य की रचना में कारक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। )  

१.१. पुस्तकों का घर किसे कहते हैं ?

उत्तर : पुस्तकों का घर पुस्तकालय को कहते हैं।

१.२. तुमने अपने स्कूल में पुस्तक का उपयोग वर्ष में कितनी बार किया है?

उत्तर : चार बार पुस्तकालय का उपयोग किया है।

१.३. उन पुस्तकों का नाम लिखो जिन्हें तुम जानते हो?

उत्तर : गोदान, महाभारत, रामायण, भारत भारती, वेद ।

१.४. मेरी प्रिय पुस्तक अथाव पुस्तक के ऊपर एक अनुच्छेद लिखो।

उत्तर :

पुस्तक हमारा सच्चा मित्र है। पुस्तक से हम बहुत कुछ सिख सकते है। यह हमें सही दिशा एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। पुस्तक हमारे अंदर ज्ञान का प्रकाश भरता है। यह मनोरंजन भी करती  है।   यह हमारे जीवन को सुधारता है और कभी भी गलत रास्ते में नहीं ले जाता है। पुस्तक हमें कभी भी धोखा नहीं देता है।  पुस्तक से हम बहुत कुछ सिख सकते है।

Leave a Comment